फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3171 students took the exam for selection in foundation

Charkhi Dadri News: बुनियाद में चयन के लिए 3171 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 03 Feb 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
3171 students took the exam for selection in foundation
फतेहाबाद में बुनियाद कार्यक्रम के तहत परीक्षा देते हुए विद्यार्थी
फतेहाबाद। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के शुरू होने वाले नए सत्र को लेकर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से आवेदन मांगे थे। जिले से 3488 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। शुक्रवार को विभाग की तरफ से खंड स्तर पर 11 केंद्रों में प्रथम लेवल की परीक्षा ली गई। जिले में बनाए गए इन केंद्रों पर 3171 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 317 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्रोई, जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार, जिला नोडल अधिकारी मुकेश मेहता ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रथम स्तर का परीक्षा परिणाम विभाग 20 फरवरी को जारी कर सकता और 29 फरवरी को दूसरे लेवल की परीक्षा होगी। दूसरे लेवल की परीक्षा के बाद विभाग परिणाम जारी करेगा और चयनित विद्यार्थियों की तीसरे स्तर की परीक्षा लेगा। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 15 मई तक परिणाम जारी होने की उम्मीद है। चयनित विद्यार्थियों को विभाग खंड स्तर पर बनाए गए केंद्रों में दो साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएगा।
विज्ञापन


खंड स्तर पर ये बनाए गए परीक्षा को लेकर सेंटर
परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी परीक्षा दी
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां 199 184
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां 202 183
राजकीय मिडिल स्कूल भूना 269 250
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना 400 376
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद 371 335
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद 406 360
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखल 224 218
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया 320 265
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया 485 425
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टोहाना 317 295
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टोहाना 295 280

मिशन बुनियाद के लिए ये है शेड्यूल
पहले स्तर की परीक्षा का परिणाम जारी : 20 फरवरी
दूसरे लेवल की परीक्षा : 29 फरवरी
परीक्षा परिणाम जारी : 11 मार्च
तीसरे स्तर की परीक्षा : 20 मार्च
परीक्षा परिणाम जारी : 3 मई
कक्षाएं शुरू : 15 मई

मिशन बुनियाद को लेकर जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। उनकी पहले लेवल की परीक्षा ली गई है। परीक्षा में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का दूसरे लेवल की परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा परीक्षा ली जाएगी। -मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed