फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3159 applications came for admission in five colleges, highest number was in Janta College and lowest number was in Government College, Bondkalan.

Charkhi Dadri News: पांच महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आए 3159 आवेदन, जनता कॉलेज में सबसे अधिक तो बौंदकलां के राजकीय कॉलेज में सबसे कम रही संख्या

Mon, 01 Jul 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
3159 applications came for admission in five colleges, highest number was in Janta College and lowest number was in Government College, Bondkalan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार को पूरी हो चुकी है। जिले के पांच कॉलेजों में से सबसे ज्यादा आवेदन जनता कॉलेज में आए हैं। बौंदकलां राजकीय कॉलेज में आवेदन संख्या सबसे कम रही है। अब संस्थानों में आवेदनों के सत्यापन प्रक्रिया चल रही है।
अंतिम दिन तक जिले के पांच महाविद्यालयों में दाखिले के लिए 3159 आवेदन आए हैं। जनता कॉलेज में यूजी की 1140 सीटों पर 1302 आवेदन पहुंचे हैं, जबकि बौंदकलां कॉलेज की 320 सीटों की पर 180 आवेदन ही आए हैं। जनता पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि संस्थान में बीए संकाय में दाखिले के लिए 936, बीकॉम में 68, बीएससी एक्चुरियल साइंस में 22, बीएससी एनएम 176, बीएससी मेडिकल में 100, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 44 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। संस्थान के बीए संकाय में सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

बौंदकलां के राजकीय कॉलेज के प्राचार्य ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि बीए संकाय में दाखिले के लिए 240 में से 180 सीटों पर आवेदकों ने रुचि दिखाई। दादरी राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला अधिकारी प्रोफेसर रणधीर सिंह ने बताया कि बीए की 240 सीटों पर 631 और बीकॉम के लिए 59 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के एपीजे पीजी कॉलेज में 492 आवेदन पहुंचे हैं। संस्थान अधीक्षक सज्जन गुप्ता ने बताया कि बीए में 401, बीकॉम में 24 और बीएससी नॉन मेडिकल में 67 छात्राओं ने रुचि दिखाई है। झोझूकलां महिला महाविद्यालय में 495 आवेदन आए हैं। क्लर्क दिनेश कुमार ने बताया कि बीए संकाय में आवेदन संख्या 340, बीकॉम में 43 और बीएससी नॉन मेडिकल में 112 रही है। यह स्थिति रविवार शाम पांच बजे तक की है, जबकि पोर्टल पर रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।


ये रहेगी आगे की दाखिला प्रक्रिया
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन तिथि को बढ़ाया गया था। पहले दाखिला प्रक्रिया के अनुसार पहली मेरिट सूची तीन जुलाई को आनी थी, लेकिन अब आवेदन तिथि में बदलाव होने के कारण इस सूची की तिथि भी आगे कर दी गई है। अब पहली मेरिट सूची पांच जुलाई को जारी होगी। इस सूची के आवेदक नौ जुलाई तक संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर व फीस जमा करा सकते हैं। इसके बाद 11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी और आवेदक 13 जुलाई तक दाखिला ले पाएंगे। 16 जुलाई को पहली और दूसरी सूची के वंचित आवेदकों का दाखिला किया जाएगा। 17 जुलाई को ओपन काउंसिलिंग की जाएगी।


इग्नू से करें हेल्थ केयर एवं अस्पताल प्रबंधन में एमबीए

- न्यूनतम दो और अधिकतम चार वर्ष होगी पाठ्यक्रम की समय अवधि, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन



संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। हेल्थ केयर एवं अस्पताल प्रबंधन में एमबीए करने के लिए अब करनाल के युवाओं को विश्वविद्यालय या महानगर जाने की जरूरत नहीं है। वे अपने घर बैठे-बैठे या नौकरी पेशा के साथ भी यह कोर्स कर सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने यह नया पाठ्यक्रम जारी किया है। दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।




कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित कार्यबल का एक पूल विकसित करना है, जिसे निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों व संगठनों का कार्य और बेहतर करने में मदद मिलेगी। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पास अभ्यर्थी दाखिला ले सकते हैं। इस कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि 2 वर्ष और अधिकतम अवधि 4 वर्ष होगी। कार्यक्रम में पहले और दूसरे सेमेस्टर की फीस 15,500 रुपये प्रति सेमेस्टर, तीसरे सेमेस्टर की फीस 19,500 रुपये और चौथे सेमेस्टर की फीस 17,500 रुपये होगी। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर 30 जून तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed