फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   30 buses of transport department will take farmers to Mahendragarh cattle fair

Charkhi Dadri News: किसानों को महेंद्रगढ़ पशु मेले में लेकर जाएंगी परिवहन विभाग की 30 बसें

Mon, 19 Feb 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 19 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
30 buses of transport department will take farmers to Mahendragarh cattle fair
संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ के पाली स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में 24 से 26 फरवरी तक राज्यस्तरीय पशु मेला लगाया जाएगा। जिले से किसानों को प्रतिदिन पशु मेला में ले जाने के लिए परिवहन विभाग 30 बसों का संचालन करेगा। यात्रा निशुल्क रहेगी। मेले में मवेशियों की 50 से अधिक स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। मौके पर ही विजेता पशुपालकों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि राज्यस्तरीय मेले के दौरान लोगों को उत्तम नस्ल के पशु देखने को मिलेंगे। इस मेले में गाय, भैंस, बैल, बकरी, भेड़, खागड़, मेंढ़े, ऊंट, सूअर और गधों की उन्नत नस्लों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. जसवंत जून ने बताया कि मेले को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं और पशुपालकों सहित किसानों व आम लोगों में भी काफी उत्साह है। पशुपालकों सहित पशुओं और दर्शकों के लिए भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेले में किसानों और पशुपालकों के आवागमन को लेकर प्रतिदिन 30 बसों का विशेष प्रबंध किया गया है। मेले में हजारों किसानों के आवागमन, बढि़या भोजन, पानी, मनोरंजन आदि की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed