फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3.98 crore will be spent on ten roads, two unpaved roads will also be paved

दस सड़कों पर खर्च होंगे 3.98 करोड़, दो कच्चे रास्ते भी होंगे पक्के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
3.98 crore will be spent on ten roads, two unpaved roads will also be paved
जर्जर सड़क पर बने गड्ढे - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलने वाला है। सरकार ने क्षेत्र की दस सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए करीब चार करोड़ की राशि जारी की है। दो कच्चे रास्तों को पक्का करना भी इसी योजना का हिस्सा है। सरकार की ओर से कृषि विपणन बोर्ड को बजट जारी कर दिया गया है। सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर भी आमंत्रित किए गए हैं जो जल्द खुले जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न सड़कों की हालात बहुत खराब है, जिस कारण लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र केे लोग काफी समय से मांग करते आ रहे हैं। अब सरकार ने जिले की दस सड़कों के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार ने करीब चार करोड़ का बजट कृषि विपणन बोर्ड को जारी कर दिया है। सड़कों के निर्माण होने से प्रतिदिन करीब पचास हजार लोगों को राहत मिलेगी। विभाग की योजना अनुसार मांढी हरिया से हड़ौदा, जेवली से चांदवास, दादरी-महेंद्रगढ रोड से बलकरा, बधवाना से दातौली वाया चांगरोड, पालड़ी से बालरोड, मैन रोड से बिलावल गांव के राजकीय स्कूल तक, उमरवास से हड़ौदी, चिड़िया से श्याणा, दादरी से घसौला व सोढी से गांव बड़राई के श्याम बाबा मंदिर तक सड़कों का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। गांव नौरंगाबास जाटान से ढाणी तिलौडी तक कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए एक करोड़ 16 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। इसके अलावा दादरी से बीड भैरवी को जाने वाले रास्ते को भी पक्का किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
सरकार के कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बाढड़ा हलके की 10 सड़कों का पुनर्निर्माण के लिए तीन करोड़ 98 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करते हुए टेंडर जारी कर दिया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैना सिंह चौटाला, विधायक, बाढड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed