{"_id":"62dd4ac29ea2bb66fc31cd26","slug":"27-and-29-will-have-a-bright-india-bright-future-program-charkhidadri-news-hsr6374526104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 27 और 29 जुलाई को होगा उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 27 और 29 जुलाई को होगा उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला के कस्बा झोझू कलां में 27 जुलाई बुधवार को होने वाले उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम में बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। बीबीएमबी पावर हाउस चरखी के एसडीओ बीएस गुलिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अब झोझू और छपार में अलग-अलग दिन मनाया जाएगा।
पहला कार्यक्रम झोझू कलां के बाबूलाल बिशंबर दयाल सामुदायिक भवन में 27 तारीख को सुबह 11 बजे शुरू होगा। जिसमें बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला मुख्य अतिथि होंगी। इस समारोह में उपायुक्त श्यामलाल पूनिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 29 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे छपार गांव के राजकीय तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में होने वाले कार्यक्रम में दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान मुख्य अतिथि और दादरी के उपायुक्त विशिष्ट अतिथि होंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुशल कटारिया, भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड के अधीक्षक अभियंता कुलदीप सिंह व बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता रणबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व मौजिज व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।