फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   26 reupee wages incresed of manrega labors

Charkhi Dadri News: नए वित्त वर्ष से 26 रुपये बढ़ी दैनिक दिहाड़ी, 8500 मनरेगा श्रमिक होंगे लाभान्वित

Sun, 06 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 06 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
26 reupee wages incresed of manrega labors
फोटो 13 माइनर की सफाई करते मनरेगा श्रमिक। संवाद
विज्ञापन


- पहले मनरेगा मजदूरों को मिलती थी 374 रुपये दैनिक मजदूरी, एक अप्रैल से बढ़कर हुई 400 रुपये
- जिले में हैं करीब 5800 महिला श्रमिक

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों की नए वित्त वर्ष यानी एक अप्रैल से मजदूरी में 26 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। पहले प्रतिदिन की मजदूरी 374 रुपये थी। अब इसे बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है। वहीं, इस बढ़ोतरी का दादरी जिले में करीब 8500 मनरेगा मजदूरों को लाभ मिलेगा। इनमें करीब 5800 महिला श्रमिक शामिल हैं।
मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिक अकुशल की श्रेणी में आते हैं। नए वित्त वर्ष के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से 260 प्रकार के कार्यों की सूची भी जारी कर दी गई है। ये सभी कार्य मनरेगा के तहत करवाए जाएंगे। वहीं, सरपंच गांव में मनरेगा के तहत कार्य करवा सकते हैं। जो सरपंच कार्य करवाना चाहते है, वह पंचायत का प्रस्ताव तैयार कर पंचायत विभाग में मनरेगा शाखा में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मनरेगा के तहत गांवों में 260 प्रकार के कार्य करवाए जा सकते हैं। जिस भी गांव में स्कूल व गली में मिट्टी डलवानी है, खेल स्टेडियम का लेवल ठीक करवाना है या अन्य श्रमिक स्तर के कार्य करवाने हैं, मनरेगा के तहत ही पूरे करवाए जाते हैं। अब इस अप्रैल माह में नहरों व ड्रेनों की सफाई का कार्य शुरू कराया जाएगा। खेत समतलीकरण का कार्य भी मनरेगा से करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खाते में जाती है दिहाड़ी
श्रमिक के बैंक खातों में मजदूरी राशि भेजी जाती है। सरकार ने मनरेगा योजना पर ज्यादा फोकस कर रखा है। ताकि, श्रमिकों को मजदूरी मिले सके और वे अपनी आजीविका कमा सकें। मनरेगा के तहत सरकार के रूरल डेवलपमेंट, वन विभाग,रेलवे, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य आदि विभागों में कार्य करवाए जा सकते हैं।
- पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों से कराए जाते हैं काम
सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों से ही मनरेगा के तहत कार्य करवाए जाते हैं। केंद्र सरकार ने भी श्रमिक पोर्टल लांच कर रखा है। मनरेगा केंद्र सरकार की योजना है। ऐसे कार्य जो मशीन से संभव नहीं हैं, ज्यादातर वे ही मनरेगा के तहत श्रमिकों से करवाए जाते हैं।


वर्सन
नए वित्त वर्ष से मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 26 रुपये बढ़ गई है। अब 400 रुपये दिहाड़ी मिलेगी। जिले में करीब 8500 मनरेगा मजदूर हैं। इनमें करीब 70 फीसदी महिलाएं हैं। इन सभी को मजदूरी बढ़ने से फायदा होगा।
-हेमंत कुमार, पीओ, मनरेगा शाखा

फोटो= ड्रेन या नहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed