फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   25 volleyball players have got jobs

Charkhi Dadri News: वॉलीबाल में प्रतिभा दिखा 25 युवा पा चुके सरकारी नौकरी

Sun, 14 Apr 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
25 volleyball players have got jobs
चांदवास के खेल स्टेडियम में मौजूद वाॅलीबाल खिलाड़ी। 
चरखी दादरी। गांव चांदवास स्थित खेल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले वॉलीबाल के 25 खिलाड़ी तीन साल में खेल कोटा के तहत विभिन्न नौकरियां प्राप्त कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों की सफलता अब गांव के अन्य युवाओं को भी खेल के लिए प्रेरित कर रही है। इसी कारण प्रशिक्षण पाने वाले खिलाड़ियों की संख्या हर साल बढ़ रही है।
विज्ञापन

कोच कुनाल सिंह वॉलीबाल के राष्ट्रीयस्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। तीन साल पहले इस नर्सरी में कोच के तौर पर उनकी तैनाती हुई थी। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या 40 थी, लेकिन इसी दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी हासिल की। बाद में जब खिलाड़ियों को खेल कोटा से नौकरी मिलने लगी तो गांव के अन्य युवा भी उनसे प्रेरित हुए। इसलिए अन्य युवा भी खेल प्रशिक्षण के लिए आने लगे और अभिभावक भी उन्हें प्रेरित करने लगे।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि अब स्टेडियम में वॉलीबाल खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 65 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 15 खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में और पांच खिलाड़ी राष्ट्रीयस्तर पर खेल रहे हैं। राष्ट्रीयस्तर पर खेलकर नीरज, विकास, अनिल, मोनू व साहिल क्षेत्र और गांव का नाम रोशन कर चुके हैं। एकेडमी के 15 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि कई खिलाड़ी नौकरी मिलने पर खेलना बंद कर देते हैं। इससे खिलाड़ियों की संख्या में उतार-चढ़ाव आता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये है खिलाड़ियों की प्रवेश प्रक्रिया
कोच कुनाल ने सरकारी नियमों के अनुसार ट्रायल लेकर खिलाड़ियों को नर्सरी में प्रवेश दिया। स्टेडियम के खिलाड़ियों को नियमित रूप से अभ्यास करना होता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ी को प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। उन्होंने बताया कि नर्सरी में 8-14 साल तक के खिलाड़ियों को 1,400 रुपये और 15-19 तक के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये मासिक डाइट भत्ता मिलता है। खिलाड़ी रोजाना सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे अभ्यास करने आते हैं।
इन खिलाड़ियों को मिली नौकरी
कोच कुनाल ने बताया कि स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में खेल कोटा के तहत नौकरी पा चुके हैं। इनमें से मोनू, आशीष, सोनू, अमित, साहिल, अभिषेक, हनुमान, विकास, नवीन, ललित आदि को सेना में नौकरी मिली है जबकि नीरज और बिट्टू समेत अन्य कई खिलाड़ियों को ग्रुप डी में तैनाती मिली है।


राष्ट्रीय खिलाड़ी बोले : नौकरी मिलने पर हुई खुशी

मैंने करीब आठ साल पहले स्टेडियम में खेल की शुरुआत की थी। मैं वाॅलीबाल में राष्ट्रीय तक पहुंच पाया हूं। कोच के सही मार्गदर्शन माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से फरवरी 2024 में मुझे नौकरी मिली। - नीरज कुमार।

मैंने गांव के ही स्टेडियम में कोच कुनाल से खेल प्रशिक्षण लिया। मैं अपनी सफलता का श्रेय कोच कुनाल सिंह को ही दूंगा। उनके कारण ही मैं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत पाया और आज मुझे नौकरी मिली है। - बिट्टू चांदवास।
वाॅलीबाल में मेरा रुझान था। एकेडमी के खिलाड़ियों से प्रभावित होकर मैंने स्टेडियम में प्रशिक्षण लेकर कई पदक जीते। पिछले एक साल से मैं भारतीय सेना में कार्यरत हूं। इसकी खुशी मेरे परिजनों को भी है। - विकास कुमार।


खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना ही मेरा लक्ष्य है। मैं हर परिस्थिति में उनके साथ हूं। खिलाड़ी भी अपनी देश के लिए पदक जीतने के लिए उत्साहित और प्रयासरत हैं। - कुनाल सिंह, वॉलीबाल कोच, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed