फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   25 days left of monsoon, screw the road now if not then wait till October

मानसून के 25 दिन शेष, सड़क पेंच अब नहीं तो फिर करें अक्टूबर तक इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
25 days left of monsoon, screw the road now if not then wait till October
शहर नई अनाज मंडी सड़क में बने गड्ढे - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पीडब्ल्यूडी के पास जिले की सड़कों के निर्माण, पेंच वर्क व मरम्मत के लिए अब 25 दिन का समय बचा है। अगर इस दौरान यह काम पूरा नहीं होता है तो फिर जिले के लोगों को अक्टूबर माह तक इंतजार करना होगा। मानसून सीजन के दौरान हर साल नई और पुरानी सड़कों का निर्माण कार्य बंद करना पड़ता है। वैसे भी सड़क निर्माण के लिए तापमान के लिहाज से यह अनुकूल समय माना जाता है।
विज्ञापन

इस समय शहर सहित जिले की सड़कों को पिछले लंबे समय से पेेंच वर्क का भी इंतजार है। खासकर शहर में कई सड़क मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहनों की गति पर विराम ही नहीं लग रहा बल्कि सड़क हादसे भी हो जाते हैं। टूटी हुई सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आने वाले मानसून से पहले अब इन सड़कों की मरम्मत करने की सख्त जरूरत है ताकि लोगों की परेशानी कुछ हद तक दूर हो जाए। बारिश में जलभराव होने पर गड्ढों से हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

काफी समय से शहर व गांवों में सड़कों पर पेंच वर्क नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के किनारों से मिट्टी खिसक गई है। ऐसे में पैदल व दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है। यही वजह है कि जब सामने या पीछे से भारी वाहन गुजरता है तो दोपहिया वाहन चालक के पास बचाव के लिए जगह नहीं होती और भारी वाहन की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर शहर में अंदरूनी सड़कों की स्थिति ज्यादा खराब बनी हुई है। तिकोना पार्क सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यह मार्ग कॅालेज को जाता है। इस मार्ग से हजारों की संख्या में छोटे व बड़े वाहनों गुजरना होता है। इस मार्ग पर करीब 10 शिक्षण संस्थाएं हैं। सड़कों के कहीं किनारे टूटे हुए हैं तो कही बीचों बीच गड्ढे बने हैं।
इस समय दिल्ली बाईपास से ढाणी फाटक ओवरब्रिज तक सड़क कंडम हो चुकी है। इस समय सड़क को बारिश सीजन से पहले ठीक करने की जरूरत है अन्यथा यहां गड्ढे होने की वजह से बारिश में हालात खराब हो सकते हैं। कॉलेज रोड भी पेंच वर्क मांग रहा है। दिल्ली बाइपास से ढाणी ओवरब्रिज तक सड़क कई जगह से धंसने लगी है।

शहर की सलम बस्तियों मेें बनी सड़कों की हालत भी खराब बनी हुई है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी अप्रोच सड़क मार्गों को पेंच वर्क की जरूरत बनी हुई है। शहर पूर्ण मार्केट के प्रधान एवं युवा समाजसेवी संदीप फौगाट का कहना है कि बारिश सीजन से पहले सड़कों का पेच करना जरूरी है ताकि गड्ढे मिट जाएं। जलभराव होने पर लोगों को हादसों से बचाया जा सके। इस समय काफी सड़कें मरम्मत मांग रही हैं।
विभाग शेष पेंच वर्क के काम को पूरा करने में तत्परता से जुटा है। बारिश सीजन आने पर सड़क निर्माण कार्य बंद करना पड़ता है। मरम्मत का काम भी जारी है।
- एक्सईएन कृष्ण कुमार पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed