{"_id":"68504afa244320c2530bf504","slug":"2479-application-reached-in-colleges-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138922-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले के 8 महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आए 2479 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले के 8 महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आए 2479 आवेदन
Mon, 16 Jun 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 17
दादरी राजकीय पीजी कॉलेज में आवेदकों के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क पर मौजूद अधिकारी। संवाद
- उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 16 जून निर्धारित की गई थी अंतिम तिथि, रात 12 बजे आवेदन कर पाए युवा
- अब सत्यापन प्रक्रिया पूरी शुरू करेगा विभाग, 25 जून को जारी की जाएगी मेरिट सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 16 जून आवेदन की अंतिम तिथि घोषित की गई थी। सोमवार को रात 12 बजे पोर्टल बंद हो गया। अब सत्यापन प्रक्रिया चलेगी। अंतिम दिन खबर बनाए जाने तक जिले के 8 कॉलेजों में 2,479 आवेदन पहुंचे।
मेरिट सूची के लिए आवेदन की तिथि 9 से बढ़ाकर 16 जून की गई थी। इसके बाद से युवाओं ने भी काफी रुझान दिखाया और आवेदन की भरमार रही। अंतिम दिन कॉलेजों में कहीं 20 तो कहीं 70 आवेदन पहुंचे।
जनता कॉलेज से डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि महाविद्यालय की बीए संकाय में 508, बीएसी में 257 और बीकॉम में 84 व एक्चुरियल साइंस में 12 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, एपीजे कन्या महाविद्यालय से सज्जन गुप्ता ने बताया कि बीए संकाय में 239, बीकॉम में 29 जबकि बीएससी में 53 आवेदन पहुंचे हैं। इसी तरह, राजकीय पीजी कॉलेज से हरीश कुमार ने बताया कि बीए के लिए 398 जबकि बीकॉम के लिए 52 युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
- बाढड़ा खंड के इन कॉलेजों में आए आवेदन
बाढड़ा खंड के दायरे में तीन कॉलेज आते हैं। इसमें मांढी हरिया राजकीय कॉलेज में 107 आवेदन आए हैं। प्रोफेसर प्रवीण कुमार ने बताया कि बीए में 104 जबकि बीकॉम में 3 युवाओं ने कॉलेज को प्राथमिक विकल्प के तौर पर चुना है।
प्राचार्य ललित कुमार ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए 247, बीकॉम में 8 और बीएससी में 47 छात्राओं ने रुचि दिखाई। वहीं, कादमा स्थित राजकीय कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि बीए में 51 युवाओं का रुझान रहा जबकि बीकॉम में केवल 2 ने ही दाखिला फॉर्म भरा है।
- झोझू व बौंदकलां कॉलेज में आए 385 आवेदन
झोझूकलां स्थित महिला महाविद्यालय में आवेदन की स्थिति अच्छी रही। दाखिला नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि बीए में 196, बीकॉम में 8 और बीएससी में 45 छात्राओं ने प्राथमिकता के साथ महाविद्यालय में दाखिला के लिए आवेदन किया है। वहीं, बौंदकलां स्थित राजकीय महाविद्यालय से प्रोफेसर आशीष कुमार ने बताया कि अब तक संस्थान में 136 आए हैं। इनमें से 124 ने बीए तो 12 ने बीकॉम संकाय में आवेदन किया है।
- 17 जून तक सुधार सकते हैं फार्म में हुई चूक
अगर किसी आवेदक के फॉर्म कोई गलती हुई तो वह 17 जून को ऑनलाइन दुरुस्त करवा सकता है। 22 जून तक सत्यापन प्रक्रिया चलेगी। 25 जून को पहली मेरिट सूची आएगी और 30 जून तक आवेदक दाखिला ले सकते हैं। 2 जुलाई को दूसरी सूची जारी होगी और 7 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी।