फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2400 wheat seed bag reached] distribution form tomorrow

Charkhi Dadri News: गेहूं के बीज के 2400 बैग पहुंचे, वितरण कल से

Sun, 19 Oct 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
2400 wheat seed bag reached] distribution form tomorrow
प्रति क्विंटल 1075 रुपये की मिलेगी सब्सिडी, आधार कार्ड पर ही बीज ले सकेंगे किसान
विज्ञापन

फोटो 6 : दादरी की पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। किसानों को गेहूं के बीज पर प्रति क्विंटल एक हजार 75 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। गेहूं के बीज के 2400 बैग दादरी स्थित बीज वितरण केंद्र में पहुंच चुके हैं। इस बार गेहूं की कुछ नई किस्में भी आई हैं। 40 किलोग्राम वजन के बैग की कीमत 1200 रुपये है। जिले में इस बार करीब 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई होने का अनुमान है। 21 अक्तूबर से गेहूं के बीज का वितरण किया जाएगा।
गेहूं की बिजाई का कार्य नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में ही शुरू हो जाएगा। किसानों ने गेहूं की बिजाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर रखी है उन खेतों में तो दिसंबर माह में गेहूं की पछेती बिजाई हो सकेगी। अब तक धान की पछेती किस्मों की कटाई नहीं हो सकी है। सरसों की बिजाई का कार्य इस समय चल रहा है।
विज्ञापन

शहर में पुरानी अनाज मंडी में जमींदारा सोसायटी कार्यालय व पुराना बस स्टैंड पर हरियाणा बीज निगम केंद्र पर गेहूं का बीज वितरित किया जाता है। वितरण सोसायटी अधिकारियों का कहना है कि बीज की कोई कमी नहीं है। किसान को पसंद की किस्म नहीं मिलने से वे ज्यादा परेशान हैं जबकि तकरीबन सभी किस्में एक समान ही औसत पैदावार देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में स्थित सोसायटी कार्यालय में गेहूं के बीज के 2400 बैग आ चुके हैं। आधार कार्ड से ही बीज मिल जाएगा। बीज के लिए जमीन का विवरण दिखाने की जरूरत नहीं है। जरूरत के अनुसार किसान कितनी संख्या में ही बैग ले सकता है।
गेहूं की नई किस्में हो रहीं विकसित

आजकल गेहूंं की नई किस्में विकसित हो रही हैं। नई किस्मों से 25 से 28 क्विंटल प्रति एकड़ पैदावार ली जा सकती है। कृषि वैज्ञानिक ज्यादा तापमान में पकने वाली गेहूं की किस्में भी तैयार कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन को देखते हुए ये किस्में तैयार की जा रही हैं। इस समय सरकारी बीज केंद्रों पर गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बीज वितरण केंद्र में गेहूं की किस्में- 187, 222, 270, 303 व 826 उपलब्ध हैं। इन बीज की अनुमानित औसत पैदावार प्रति एकड़ 20 से 22 क्विंटल तक है।

वर्सन :
गेहूं के बीज की कोई कमी नहीं है। अब बीज का वितरण कार्य 21 अक्तूबर से शुरू जाएगा। बीज की और भी मांग भेज रखी है। दिसंबर तक गेहूं का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, मैनेजर, जमींदारा सोसायटी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed