{"_id":"66788f2f362a26820e026105","slug":"23-police-teams-conducted-operation-attack-for-6-hours-16-accused-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119371-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस की 23 टीमों ने 6 घंटे चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस की 23 टीमों ने 6 घंटे चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 24 Jun 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन आक्रमण के तहत दुकान में तलाशी अभियान चलाते पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने रविवार को छह घंटे ऑपरेशन आक्रमण चलाकर अलग-अलग मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने 114 बोतल देसी शराब, दो पिस्तौल और 5 कारतूस समेत आरोपियों से 6150 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाने में केस दर्ज किए गए।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एसपी पूजा वशिष्ठ ने ऑपरेशन आक्रमण के लिए 23 पुलिस टीमों का गठन करवाया, जिनमें 113 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल किए गए। इन टीमों ने अपराधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें दबोचने में सफलता हासिल की। आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थानों में सात मामले दर्ज हुए। इन मामलों में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और उनके कब्जे से देसी शराब की 114 बोतलें बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस टीमों ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को काबू किया। इनसे 6150 रुपये बरामद किए गए। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार है। दोनों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
जिला पुलिस ने कई साल से फरार चल रहे एक पीओ दबोचने में भी सफलता हासिल की है। उसके खिलाफ धारा 174-ए के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं, अपराध के दो पुराने मामलों में भी दो आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
91 वाहन चालकों के कटे चालान
ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 91 चालान किए। इनमें 67 चालान गलत लेन में चलने पर किए गए। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 2, ब्लैक फिल्म का एक, गलत दिशा में गाड़ी दौड़ाने के दो चालान किए गए। इसके अलावा 19 अन्य अधिनियम के तहत चालान किए गए।
जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। इन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी पुलिस की इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि अपराध और नशा की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।
पूजा वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक, चरखी दादरी।