{"_id":"6466672e0e050b18550325b8","slug":"22-power-poles-were-broken-due-to-stormy-hail-10-feeders-were-affected-charkhidadri-news-c-21-1-136722-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तूफानी ओलावृष्टि से 22 बिजली पोल टूटे, 10 फीडर रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तूफानी ओलावृष्टि से 22 बिजली पोल टूटे, 10 फीडर रहे प्रभावित
Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
शहर में फॉल्ट ठीक करते बिजली निगम कर्मचारी।
चरखी दादरी। जिले में बुधवार शाम को चली आंधी और तेज बारिश की वजह 90 में से 10 फीडर ठप रहे। इसके चलते शहरी क्षेत्र के अलावा 30 गांवों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं आंधी के चलते 24 बिजली पोल टूटे गए हैं और वीरवार शाम तक इनमें से 50 प्रतिशत पोल ही बिजली निगम की ओर से बदले जा सके। करीब 30 कर्मचारी वीरवार सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
बता दें कि बुधवार को जिले में जोरदार हवा के साथ पहले सूखे ओले गिरे और इसके बाद झमाझम बारिश हुई। मौसम में आए परिवर्तन से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के अलावा गांवों में भी धड़ाधड़ बिजली फॉल्ट आए और इनके साथ ही निगम अधिकारियों के फोन भी घनघनाने लगे।
शहर के ज्यादातर क्षेत्र में चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि वीरवार दिन के समय भी बिजली कट बार-बार लगते रहे, जिससे बाजारों का कारोबार प्रभावित रहने के साथ पेयजल सप्लाई भी बाधित रही। पानी सप्लाई की समयसारिणी भी गड़बड़ा गई। बिजली संकट के साथ लोगों को पानी भी नसीब नहीं हो सका।
विज्ञापन
- 15 और फीडरों में आए छोटे फॉल्ट
आंधी और बारिश का ग्रामीण फीडरों पर ज्यादा असर पड़ा। 10 फीडर तो पूरी तरह से ठप हो गए इसके अलावा करीब 15 फीडरों में विभिन्न भागों में छोटे-मोटे फॉल्ट बने रहे जिससे कहीं तीन से चार घंटे तो कही रातभर सप्लाई बंद रही। करीब 30 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति चरमराई रही।
- पोल के अलावा तार भी टूटे
विभाग के 30 से ज्यादा कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में रातभर जुटे रहे। वीरवार सुबह तक आपूर्ति मुश्किल से बहाल हो सकी है। जिले भर में 22 पोल टूटे हैं जिनमें से 12 को रिप्लेस कर नए लगाए गए। कई भागों में तार भी टूटे, जिन्हें बदला गया। गांव पातुवास, समसपुर के अलावा मोरवाला पावर सब स्टेशन के अधीन कई गांवों में बिजली पोल टूटे हैं।
- ट्रेनें रहीं छह घंटे तक लेट
कई जगहों पर आंधी और बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गए और इसका असर ट्रेन सेवाओं पर पड़ा। सुबह के समय दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन 6 घंटे लेट रही। इसके अलावा अन्य ट्रेन भी 3 से 4 घंटे तक प्रभावित रही।
कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। बुधवार को 22 पोल टूट गए थे जिनमें से 12 को बदलकर नए लगा दिए गए हैं। टूटे तार भी ठीक कर दिए गए हैं।
-राकेश कुमार, एसडीओ ग्रामीण, बिजली निगम