{"_id":"662bf0d5551a6b738a03f949","slug":"2000-new-votes-formed-in-the-district-after-the-implementation-of-code-of-conduct-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116851-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आचार संहिता लगने के बाद जिले में बने 2000 नए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आचार संहिता लगने के बाद जिले में बने 2000 नए वोट
Fri, 26 Apr 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त प्रेसवार्ता करतीं डीसी मनदीप कौर और एसपी पूजा वशिष्ठ।
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर और पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में दूसरी संयुक्त प्रेसवार्ता की। इसमें उपायुक्त ने बताया कि 26 अप्रैल वोट बनवाने का आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। वहीं, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में 2000 नए वोट बने हैं। इसके बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 4.03 लाख हो गई है।
प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि अब लोकसभा चुनाव का ज्यादातर कार्य एआरओ यानी एसडीएम की निगरानी में होगा। ईवीएम व वीवीपैट की रैंडमनाइजेशन के बाद दादरी व बाढड़ा के स्ट्रांग कक्ष में उपकरणों को शिफ्ट कर दिया गया है और एआरओ को चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियों हस्तांतरित हो गई हैं।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का पहला रैंडमनाइजेशन करके मशीनें विधानसभा अनुसार अलॉट कर स्ट्रांग कक्ष में रखवा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला में चुनाव को लेकर सभी अधिकारियों का पहले स्तर का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण की ट्रेनिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
- पिछली बार 68 प्रतिशत हुआ था मतदान
उपायुक्त ने बताया कि पिछले चुनाव में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। कोशिश है कि इस बार इसे बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया जाए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वोट बनवाने के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन था। जिन लोगों ने आवेदन किया है, उन पर एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही होगी।
- 569 बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से वोट डालने की जताई इच्छा
उपायुक्त ने बताया कि दादरी जिले में 85 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 5610 मतदाता हैं। इनमें से 569 बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने घर से मतदान करने की इच्छा जाहिर की है। नोटिफिकेशन के पांच दिन के अंदर इन्हें फार्म 12-भरकर आवेदन करना होगा। एक विशेष टीम मतदान के दिन इनके घर जाकर वोट डलवाएगी। इसी प्रकार जरूरी सेवाओं में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी वोट डालने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी।
- चुनाव को देखते हुए पुलिस ने की पुख्ता तैयारी : एसपी
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से जिले में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केंद्र की ओर से भेजी जाने वाली फोर्स के लिए भी व्यवस्था कर दी गई है। जिला में अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और 10 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। अब तक 300 बोतल अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। 29 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना के साथ ही एसएसटी भी काम शुरू कर देगी और नाकों सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी भी की जा सकेगी।