फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   20 thousand quintals of millet purchased, 5 thousand quintals

Charkhi Dadri News: 20 हजार क्विंटल खरीदा बाजरा, 5 हजार क्विंटल का हुआ उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
20 thousand quintals of millet purchased, 5 thousand quintals
चरखी दादरी। बाजरा की आवक और खरीद तो सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन उठान कार्य अभी भी सुस्त है। सोमवार की बात करें तो दादरी मंडी में करीब 20 हजार क्विंटल बाजरा की आवक हुई और सारा बाजरा एजेंसी ने खरीद लिया। दूसरी ओर सुबह से शाम तक करीब पांच हजार क्विंटल बाजरा का ही उठान हो पाया। आढ़तियों ने उठान कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन

अब तक की जिले में खरीद की स्थिति देखें तो 12365 किसान गेटपास कटवा चुके हैं। इनमें से दादरी मंडी में 8284 और बाढड़ा मंडी में 3790 गेटपास कटे हैं। अब तक दादरी मंडी में 2.60 लाख क्विंटल बाजरा की आवक हुई है जिसमें से 1.80 लाख क्विंटल की खरीद हो चुकी है। वहीं, दादरी मंडी से अब तक 65,680 क्विंटल बाजरा का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

अब अगर बाढड़ा मंडी की स्थिति देखें तो कुल आवक 1.05 लाख क्विंटल हुई है जिसमें से 61,903 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। बाढड़ा मंडी से अब तक 23,250 क्विंटल बाजरा का उठान करवाया जा चुका है। उठान के मामले में बाढड़ा मंडी दादरी मंडी से आगे है। वहीं, झोझूकलां में अब तक करीब 10 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 2.53 लाख क्विंटल खरीदा जा चुका बाजरा, भुगतान धीमा
जिले की ओवरऑल स्थिति देखें तो अब तक तीन केंद्रों पर बाजरा खरीद की गई है। इनमें से झोझू में खरीद हाल ही में शुरू की गई है। अब तक जिले में 2.53 लाख क्विंटल बाजरा की खरीद हो चुकी है जबकि भुगतान इसमें से 30 प्रतिशत का ही हुआ है। ऐसे में स्पष्ट है कि खरीद के मुकाबले उठान और भुगतान काफी धीमा है।


वर्जन:
सोमवार को करीब 20 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद की गई। इसके अलावा करीब पांच हजार क्विंटल बाजरा का उठान भी हुआ। जल्द ही उठान के साथ भुगतान कार्य में तेजी लाई जाएगी।
-राजेश, सहायक मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed