फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   20 thousand cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house

20 thousand cash and jewelery stolen

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
20 thousand cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house
चरखी दादरी। गांव रावलधी में मकान में घुसकर चोर गहने व 20 हजार की नकदी चुरा ले गए। परिजन गुरुग्राम मंदिर में पूजा करने गए हुए थे। मकान मालिक ने इसकी शिकायत सदर पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रावलधी निवासी रिंकू ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। चार अप्रैल शाम को वह अपने परिजनों के साथ गुरुग्राम माता मंदिर में पूजा करने गए थे। जब वे घर वापस आए तो उन्हें मकान का सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंनेे घर में सामान आदि की जांच की। जांच करने पर नकदी व गहने चोरी मिले। 20 हजार रुपये की नकदी चोरी मिली। पीड़ित परिवार ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed