फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 special booths will be the center of attraction

Charkhi Dadri News: 12 विशेष बूथ रहेंगे आकर्षण का केंद्र, 19 संवेदनशील बूथों पर प्रशासन की रहेगी नजर

Fri, 24 May 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
2 special booths will be the center of attraction
चरखी दादरी के केएन स्कूल में महिलाओं के लिए बनाया गया पिंक बूथ। 
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के तहत आज मतदान होगा। जिले के 12 मतदान बूथ इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे जबकि संवेदनशील 19 बूथों पर प्रशासन विशेष नजर रखेगा। जिले में जो विशेष बूथ बनाए गए हैं वो युवाओं, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए हैं।
विज्ञापन

जिले में जो 12 विशेष मतदान बूथ बनाए गए हैं उनमें 6 पिंक, 4 यूथ और दो दिव्यांग मतदाता बूथ हैं। दादरी और बाढड़ा दोनों विधानसभा क्षेत्र में विशेष बूथ बनाए गए हैं। पिंक बूथ की अगर बात करें तो यहां चुनाव की सारी कमान महिलाओं के हाथ में रहेगी। यहां मतदान से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों के कंधों पर होगी। दादरी विधानसभा क्षेत्र में 4 और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसी प्रकार दोनों विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दो-दो यूथ बूथ बनेंगे। यहां युवा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी जो शांतिपूर्वक व निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा दोनों विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए एक-एक विशेष बूथ भी बनाया जाएगा। इस प्रकार प्रशासन कुल 12 विशेष बूथ बनाएगा।
विज्ञापन

दादरी जिले की बात करें तो स्टाफ की कमी के चलते जिला प्रशासन महिला कर्मचारियों की चुनाव में मदद ले रहा है। जिले की करीब 167 महिला कर्मचारियों की तैनाती बूथों पर की गई है। हालांकि प्रशासन ने महिला कर्मचारियों को शहर या समीपवर्ती गांवों के बूथों पर ही तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 स्थानों पर बनाए गए 19 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। दादरी विधानसभा क्षेत्र में 5 स्थानों के 9 मतदान केंद्र और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 6 स्थानों के 10 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां सुरक्षा के प्रबंध और ज्यादा रहेंगे।

संवेदनशील बूथों पर यूं रहेगी तैनाती
अमूमन एक बूथ पर चार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, संवेदनशील बूथों की बात करें तो यहां पुलिस जवानों के साथ सीआरपीएफ जवान भी तैनात किए गए हैं। एक संवेदनशील बूथ पर सीआरपीएफ के चार और पुलिस के दो जवान तैनात रहेंगे।



जिले में 12 विशेष बूथ बनाए गए हैं जिनमें 6 पिंक, 4 यूथ और 2 पीडब्ल्यूडी बूथ हैं। वहीं, 19 क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। -मनदीप कौर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed