फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 brothers died in accident

Charkhi Dadri News: ट्रॉले की टक्कर से पिकअप सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

Sun, 28 Jul 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 28 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
2 brothers died in accident
एनएच 334-बी पर दादरी शहर के लोहारू ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार रात हुआ हादसा, बिलावल गांव निवासी पिकअप सवार दोनों भाई हादसे के शिकार
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपे शव, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रॉला छोड़कर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एनएच 334-बी पर दादरी शहर के लोहारू ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार रात पिकअप और ट्रॉले की आमने-सामने की भिंड़त हो गई। हादसे में पिकअप सवार दादरी जिले के बिलावल गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दादरी शहर थाना पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया और छोटे भाई के बयान पर ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में बिलावल निवासी नरेंद्र ने बताया कि मृतक अशोक (45) और अत्तर सिंह (65) उसके बड़े भाई थे। अशोक उसका सगा जबकि अत्तर सिंह चचेरा भाई था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे अत्तर सिंह और अशोक पिकअप में सवार होकर खोरड़ा गांव से बिलावल आ रहे थे। शहर के लोहारू चौक ओवरब्रिज से पहले सर्विस लेन का कट मारना वे भूल गए और ओवरब्रिज पर चढ़ गए।
विज्ञापन

इसके बाद एनएच 334-बी पर रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग कट से उन्होंने यू-टर्न मार लिया और उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रॉले ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचकर दोनों के शव शवगृह में रखवा दिए। शनिवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों मृतकों के एक-एक बेटा है। अशोक तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पलट गया ट्रॉला, चालक हुआ फरार
अशोक और अत्तर सिंह की पिकअप को टक्कर मारने के बाद ट्रॉला अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रॉला अलग होकर सड़क किनारे पलट गया। वहीं, हादसे के तुरंत बाद ट्रॉला से उतरकर चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

- खोरड़ गए थे खेत संभालने
मृतकों के भाई नरेंद्र ने बताया कि उनके खोरड़ा गांव में भी खेत हैं। वे बिलावल में भी खेती करते हैं। शुक्रवार को अशोक और अत्तर सिंह खोरड़ा गांव के खेत संभालने गए थे। रात के समय वहां से लौटते समय हादसा हो गया। नरेंद्र ने बताया कि अगर वे सर्विस लेन पर चढ़ जाते तो शायद हादसे के शिकार न होते।


-पुनर्निर्माण कार्य के चलते वन-वे है एनएच 334-बी
बता दें कि एनएच 334-बी मार्ग का दादरी शहर क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते इस मार्ग को वन-वे किया हुआ है। शुक्रवार रात जिस ट्रॉले ने पिकअप को टक्कर मारी, वह मुख्यमार्ग वन-वे होने के चलते दूसरी दिशा से जा रहा था। हालांकि, इसका कारण दूसरी तरफ का रास्ता बंद होना है।

वर्सन:
मृतक अशोक के छोटे भाई नरेंद्र के बयान पर ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
-अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, दादरी शहर थाना

फोटो 10
हादसे के बाद पलटा ट्रॉले का पिछला हिस्सा। संवाद
फोटो 11
एनएच 334-बी पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद
फोटो 12
हादसे के बाद सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस और मृतकों के परिजन व बिलावल के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed