फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2.31 lakh cheated from two people in lieu of selling furniture and car

Charkhi Dadri News: फर्नीचर और गाड़ी बेचने की एवज में दो लोगों से ठगे 2.31 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
2.31 lakh cheated from two people in lieu of selling furniture and car
चरखी दादरी। पुराने फर्नीचर और गाड़ी बेचने के नाम पर जिला निवासी दो लोगों से ठगी करने के मामले सामने आए हैं। दोनों पीड़ितों ने ठगी की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दी है और इसके अनुसार उनसे 2.31 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पीड़ित शहर के वार्ड-15 का तो दूसरा डाढी बाना का रहने वाला है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-15 के सिंघान मोहल्ला निवासी मनोज ने बताया कि गत 14 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले शख्स ने उसे कम रेट पर फर्नीचर बेचने की बात कही और वो उसके झांसे में आ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने फर्नीचर की एवज में उससे 145080 रुपये मांगे और एक बैंक खाता नंबर दिया। मनोज ने बताया कि इसके बाद उक्त व्यक्ति से उसने दोबारा बात की तो उसने यह राशि खाते में डलवाने की बात कही। इसके बाद उसने पूरी राशि उसके खाते में डाल दी। मनोज ने बताया कि राशि खाते में डालने के बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा है और उसे यकीन है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में डाढी बाना निवासी अमीर खान ने बताया कि गत 22 सितंबर को वो अपनी फेसबुक आईडी के जरिये पुरानी गाड़ी देख रहा था। उसी दौरान उसे एक ऑल्टो कार पसंद आ गई। उसने इश्तहार में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले शख्स ने उसे गाड़ी की कीमत एक बैंक खाते में डलवाने की बात कही। अमीर खान ने बताया कि इसके बाद उसने 86650 रुपये उक्त शख्स द्वारा बताए गए खाते में डलवा दिए। फिर उसने संपर्क किया तो उक्त व्यक्ति ने उसे एक ट्रांसपोर्टर का नंबर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी ट्रांसपोर्टर से करीब दस बार बात भी हुई, लेकिन इसके बाद उसने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। अमीर खान के अनुसार उक्त दोनों लोगों ने उसे झांसे में लेकर ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह तक पुलिस चला चुकी जागरूकता अभियान
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला पुलिस ने गत अक्तूबर माह में साइबर जागरूकता अभियान चलाया था। इसके तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर हर वर्ग के लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया था। बावजूद इसके लोग आसानी से अब भी साइबर ठगी का शिकार बन रहे हैं।
दोनों पीड़ितों की शिकायत हमें मिली है। इन पर संज्ञान लेते हुए अज्ञात के खिलाफ धारा 379 व 420 के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओमप्रकाश, प्रभारी, चरखी दादरी साइबर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed