फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   197 people were vaccinated

सात सेशन में 197 स्वास्थ्यकर्मियों को दी वैक्सीन की पहली डोज

Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
197 people were vaccinated
स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन की डोज देते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
दो दिन के बाद वीरवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिले में सात सेशन लगाए गए। इन सेशन में 197 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। अब तक स्वास्थ्य विभाग 2453 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड की डोज दे चुका है, जबकि 289 कर्मचारी अभी वैक्सीनेशन से वंचित हैं। वैक्सीनेशन जिला इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि गाइडलाइन आने के बाद शुक्रवार के सेशन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि वीरवार को सिविल अस्पताल के अलावा दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन सेशन लगाए गए। उन्होंने बताया कि सातों केंद्रों में सबसे अधिक टीकाकरण मानकावास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। यहां 63 कर्मचारियों को वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित सेशन की मॉनीटरिंग की। उन्होंने टीम को जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि जिले में टीकाकरण की गति सही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीाष मान ने बताया कि बचे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को जल्द ही कवर कर लिया जाएगा। वीरवार के सभी सेशन सफल रहे और किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को टीकाकरण के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानकावास केंद्र पर 63 स्वास्थ्य कर्मियों का दी डोज : जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज आशीष मान के अनुसार वीरवार को सिविल अस्पताल में 47, झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 23, कादमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच, मानकावास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 63, सांवड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10, बाढड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 29 और गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 20 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।
अब तक पहुंच चुकी वैक्सीन की दो खेप : वैक्सीन की अब तक जिले को दो खेप मिल चुकी हैं। पहली खेप में 3360 डोज स्वास्थ्य विभाग को मिली थी जबकि दूसरी खेप गत 25 जनवरी की शाम विभाग के पास पहुंची थी। दूसरी खेप में 2590 डोज भेजी गई थी।

कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का शत प्रतिशत लक्ष्य हम जल्द हासिल कर लेंगे। वीरवार को सात स्वास्थ्य केंद्रों पर 197 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। जल्द ही बचे हुए कर्मचारियों को कवर कर लिया जाएगा। -डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed