फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1963 people got corona vaccine at 13 health centers in charkhi dadri

13 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1963 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
1963 people got corona vaccine at 13 health centers in charkhi dadri
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को कोरोना का नया केस सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग ने 13 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाकर 1963 लोगों को कवर किया। जिले में अब एक भी कोरोना सक्रिय मामला नहीं है। इसके बावजूद छुपे हुए केस को ढूंढने के लिए विभाग लगातार सैंपलिंग कर रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज आशीष मान ने बताया कि शनिवार को 18 प्लस आयुवर्ग में 224 लोगों को को-वैक्सीन और 955 लोगों को कोविशील्ड की डोज दी गई। उन्होंने बताया कि 18 प्लस आयुवर्ग में शनिवार को 1179 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। 45 प्लस आयुवर्ग में 728 लोगों को कोविशील्ड और 46 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई। इस आयुवर्ग में 774 लोगों को कवर किया गया। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक वैक्सीनेशन सिविल अस्पताल में हुआ। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में 709, बौंदकलां में 70, इमलोटा में 94, रानीला में 196, सांवड़ में 92, झोझूकलां में 83, बलकरा में 278, मानकावास में 41, माई कलां में 51, गोपी में 110, बाढड़ा में 96 और छपार में 143 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। शुक्रवार को एक दिन में 7196 लोग कवर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed