फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   190 players of the district took advantage of the cash award scheme.

Charkhi Dadri News: जिले के 190 खिलाड़ियों ने उठाया कैश अवाॅर्ड स्कीम का लाभ

Fri, 18 Oct 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 18 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
190 players of the district took advantage of the cash award scheme.
सांवड़ नेटबाल नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी।
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की ओर से श्रेष्ठ खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार (कैश अवार्ड) के तौर पर पुरस्कार राशि भेंट की जाती है। अब तक जिले के 190 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर इस योजना का लाभ उठाया है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी संधूबाला ने बताया कि नकद पुरस्कार का साल 2021 से 22 में 116 और साल 2022 से 23 में 74 खिलाड़ियों ने लाभ लिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मूल उद्देश्य जिले के पात्र खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाना और उन्हें आगे बढ़ने में सहायता करना है। लेकिन इसके लिए विभाग की ओर से पात्रता तय की गई है। इसके अनुसार ही खिलाड़ी योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर स्तर पर इनाम राशि अलग होती है। इसके लिए राज्य का कोई भी पात्र खिलाड़ी आवेदन कर सकता है। नकद पुरस्कार के लिए आवेदन का सत्यापन राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसटी) व खेल संघ (एसएसए) के अध्यक्ष या महासचिव के हस्ताक्षर करके ही किया जाता है और राशि खिलाड़ियों व कोच के बैंक खाते में जमा की जाती है। आवेदन के सभी दस्तावेजों की प्रतियों को खिलाड़ी व कोच को सत्यापित करना होता है। आवेदक की उपलब्धियों में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईसीओ), इंटरनेशनल पैरालंपिक समिति (आईपीसी) के मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खेल निकाय की ओर से आयोजित की जानी चाहिए। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय प्रायोजक महासंघ की ओर से आयोजित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खिलाड़ी के लिए ये शर्तें
. खिलाड़ी हरियाणा का मूल निवासी
. हरियाणा के अलावा किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए नहीं खेला हो

. राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के लिए खेलता हो


- जानिये... किस पदक के लिए मिलती है कितनी राशि
इवेंट - स्वर्ण - रजत - कांस्य
ओलंपिक - 1 से 6 करोड़ - 65 लाख से 4 करोड़ - 40 लाख से 2.50 करोड़
एशियन - 3 करोड़ - 1.50 करोड़ - 75 लाख
अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा - 1 लाख से 1.50 करोड़ - 60 हजार से 75 लाख - 40 हजार से 50 लाख
राष्ट्रीय स्पर्धा - 50 हजार से 5 लाख - 30 हजार से 3 लाख - 20 हजार से 2 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed