फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   180 out of 398 youth got employment

Charkhi Dadri News: 398 युवाओं में से 180 को मिला रोजगार

Fri, 17 Mar 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
180 out of 398 youth got employment
रावलधी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला में चयनित युवा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ।
चरखी दादरी। रावलधी स्थित आईटीआई परिसर में वीरवार को रोजगार मेला लगाया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि पासआउट विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेने पहुंचे। मेले के लिए 398 युवाओं ने पंजीकरण करवाया जिनमें से 180 का रोजगार के लिए चयन किया गया। मेले का शुभारंभ अनुदेशक वर्ग से नैनसुख ने किया।
विज्ञापन

मॉडल जिला बनाओ संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्लेसमेंट ऑफिसर समीर व अरुण कुमार का सहयोग रहा। संगठन युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू बताया कि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करवाने की मुहिम के तहत संगठन के तत्वावधान में यह चौथा रोजगार मेला लगाया गया। इसमें प्रदेश व देश की 12 कंपनियों के प्रतिनिधि पीकू चौहान, सोमबीर श्योराण, वजीर सिंह वांगड, प्रदीप कुमार, प्रवेश दलाल, रामपाल सिंह, नीरज व मुकेश शर्मा युवाओं के साक्षात्कार लेने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अमेजन ने 60, पेनासोनिक ने 44, अमूल ने 20, मिंडा ने 14, शिवम ने 12, टाईटवेल ने 12 और डायानामिक फास्टर्नर ने 18 युवाओं को मौका दिया। इस रोजगार मेले के दौरान आठवी, दसवीं और बारहवीं पास सहित आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को प्रतिष्ठानों व कंपनियों में जाने का अवसर मिला। युवाओं ने इस आयोजन पर खुशी जताई। इस मौके पर आईटीआई स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के लिए 27 युवाओं को किया सूचीबद्ध

चरखी दादरी। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दिलवाने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शशि ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घिकाड़ा रोड स्थित दादरी रोजगार कार्यालय और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारियों ने पचास युवक-युवतियों का साक्षात्कार लिया है। दो दिन तक चली इस प्लेसमेंट ड्राइव में काफी युवा अपने सर्टिफिकेट लेकर आए हुए थे। एसबीआई ने जीवन बीमा के क्षेत्र में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए 50 में 27 युवाओं को सूचीबद्ध किया है। अभी इनका अंतिम चयन होना बाकी है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के फील्ड ऑफिसर जयबीर सांगवान ने बताया कि युवाओं की रुचि जानने के बाद ही उनको इस कार्यक्षेत्र में उतारा जाएगा। रोजगार अधिकारी शशि ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन रोजगार कार्यालय में किए जाते हैं, जिससे युवाओं को आजीविका के नए अवसर प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed