फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   173 workers on strike, leaving brooms, 20 tons of garbage rotting in dumping points and streets till evening

झाडू़ छोड़ हड़ताल पर रहे 173 कर्मचारी, डंपिंग प्वाइंटों और गलियों में शाम तक सड़ता रहा 20 टन कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
173 workers on strike, leaving brooms, 20 tons of garbage rotting in dumping points and streets till evening
शहर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को झाडू़ छोड़ हड़ताल की। इसके चलते शहर से दिनभर कचरे का उठान नहीं हो पाया। डंपिंग प्वाइंटों पर पड़ा कचरा सड़ता रहा और घरों से कचरे का उठान करने ऑटो टीपर भी नहीं पहुंचे। 173 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने का पूर्णतया असर सफाई व्यवस्था पर पड़ा नजर आया। नगर परिषद अधिकारी हड़ताल की कॉल के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था करने में नाकामयाब रहे और इसका खामियाजा शहर के करीब 80 हजार लोगों को भुगतना पड़ा। दूसरी ओर हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में शाम तक धरना दिया।
विज्ञापन

गत 24 और 25 अगस्त को दो दिन की हड़ताल करने के बाद नप सफाई कर्मचारी वीरवार को काम पर लौटे थे। दो दिन की हड़ताल के चलते भी कचरा उठान सेवा प्रभावित रही थी और पहली की स्थिति काबू में आने से पहले ही शुक्रवार को फिर से सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए। नगर परिषद के सभी 173 कच्चे-पक्के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और शहर के किसी भी क्षेत्र से दिनभर कचरे का उठान नहीं हो पाया। डंपिंग प्वाइंटों पर तो हालात और बुरे नजर आए। दूसरी ओर 150 से अधिक कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में ही धरनास्थल पर मौजूद रहे। उनकी मुख्य मांग निजीकरण प्रथा बंद करना और सफाई कर्मचारियों को मूलभूत सरकारी सेवाओं का लाभ देना है। नप सफाईकर्मी एसोसिएशन प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और किसी भी कर्मचारी ने शहर की सफाई के लिए झाडू़ नहीं उठाई। उन्होंने बताया कि नप कार्यालय से कचरा उठान के लिए एक भी वाहन नहीं निकला। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

सफाई शाखा कार्यालय को जड़ा ताला
हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने सफाई शाखा अधिकारी की मेज पर वाहनों की चाबियां रख दीं और इसके बाद कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला लगा दिया। नप कार्यालय में कर्मचारियों ने तीन और कमरों को ताला लगाया और इसके बाद नीचे आकर धरने पर बैठ गए। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए नगर परिषद कार्यालय में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की सूची सफाई शाखा ने ईओ को सौंपी
हड़ताल में शामिल कच्चे-पक्के कर्मचारियों की सूची सफाई शाखा कार्यवाहक प्रभारी ने ईओ सुमनलता को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार सरकार के आदेश अनुसार नप अधिकारी की तरफ से अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इनमें 53 पक्के, 89 डीसी रेट पर और करीब 30 कर्मचारी ठेकाप्रथा के तहत कार्यरत्त हैं। इन्हीं कर्मचारियों में से कुछ की कचरा उठान के लिए वाहन चलाने की ड्यूटी लगाई गई है।
15 हजार घरों से नहीं हुआ कचरे का उठान
मुख्य बस स्टैंड रोड की अगर बात करें तो परशुराम चौक के समीप चार यू-टर्न पर कचरा पड़ा रहा। इसके अलावा एमसी कॉलोनी के समीप डंपिंग प्वाइंट पर कचरा पड़ा रहा। रोहतक रोड पर घिकाड़ा मोड़ से पहले सड़क किनारे ही डंपिंग प्वाइंट पर दिनभर कचरा पड़ा रहा। चरखी दरवाजा क्षेत्र, वाल्मीकि नगर क्षेत्र, गोशाला चौक, मातृ-शिशु अस्पताल के समीप समेत 15 डंपिंग प्वाइंटों पर दिनभर कचरा पड़ा रहा। इसके अलावा करीब 15 हजार घरों से कचरे का उठान करने डोर-टू-डोर सेवा के तहत ऑटो टीपर नहीं पहुंचे।
दो शिफ्ट में होती है सफाई
दादरी शहर से प्रतिदिन 15 ट्रॉली और 50 ऑटो टीपर कचरा निकलता है। इस कचरे का निस्तारण रानियां वाला जोहड़ डंपिंग यार्ड पर किया जा रहा है। प्रतिदिन नगर परिषद के वाहन कचरा उठान के लिए 70 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करते हैं। दो शिफ्ट में शहर की सफाई की जाती है और उस दौरान कचरा का भी उठान होता है।

- ये संसाधन खड़े रहे
संसाधन संख्या
ट्रैक्टर-ट्रॉली 05
लोडर 1
डंपर प्लेजर 1
ऑटो-टीपर 20
ई-रिक्शा 20
तीन पहिया रिक्शा 20
हाथ रेहड़ी 60
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर से कचरे का उठान नहीं हो पाया। इनके काम पर लौटते ही तत्परता से हम कचरे का उठान करवा देंगे। सरकार के आदेश अनुसार ही हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को लेकर अगला निर्णय लिया जाएगा।
सुमनलता, ईओ, नगर परिषद

   रोहतक रोड डंपिंग प्वाइंट पर पड़ा कचरा।

रोहतक रोड डंपिंग प्वाइंट पर पड़ा कचरा।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed