फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   16747 women are taking widow pension, 19 men applied for widower pension.

Charkhi Dadri News: 16747 महिलाएं ले रहीं विधवा पेंशन, विधुर पेंशन के लिए 19 पुरुषों ने किए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
16747 women are taking widow pension, 19 men applied for widower pension.
जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय।
चरखी दादरी। जिले में 16747 महिलाएं इस समय विधवा पेंशन ले रहीं हैं। दूसरी ओर सरकार के विधुर पेंशन शुरू करने के बाद समाज कल्याण विभाग के पास अब तक 19 पुरुषों के आवेदन आए हैं। हालांकि ये संख्या काफी कम है और आने वाले समय में इस पेंशन के केस बढ़ने की उम्मीद है। अधिकारियों की मानें तो पात्र पुरुषों को इसकी जानकारी कम है और ये आवेदन कम होने का कारण है।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की ओर से विभिन्न जाति की महिलाओं को पति की मौत होने पर विधवा पेंशन के तौर पर 2750 रुपये पेंशन दी जाती है। इसी प्रकार गत जुलाई से पत्नी की मौत होने पर पुरुषों के लिए भी विधुर पेंशन शुरू की गई है। सरकार की नई योजना का जिले में इस समय 19 पात्र पुरुष लाभ ले रहे हैं। उन्हें भी विधवा पेंशन की तर्ज पर 2750 रुपये विधुर पेंशन विभाग से मिल रही है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में विधुर पेंशन के लिए पात्र की आयु 40 वर्ष और वार्षिक आय तीन लाख से कम होनी चाहिए। आवेदकों की सूची मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारी को भेजी जाती है। इसके बाद विभाग मौके पर जाकर वेरिफाई करता है। सब दुरुस्त मिलने पर विभाग विधुर पेंशन शुरू कर देता है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2023 से पेंशन सुविधा शुरू हो चुकी है और शर्ताें को पूरी कर रहे पात्र पुरुष आवेदन कर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये...किस कैटेगरी में कितनी महिलाएं ले रहीं विधवा पेंशन
जिले में विभिन्न कैटेगरी की 16747 महिलाएं विधवा पेंशन का लाभ ले रही हैं। विभाग से प्राप्त आंकड़ों अनुसार बीसी वर्ग की 2922 महिलाएं, सामान्य वर्ग की 10944 महिलाएं और एससी वर्ग की 2881 महिलाएं विधवा पेंशन के तहत विभाग से 2750 रुपये प्रतिमाह ले रही हैं।
- आठ वर्गाें में जिले के अंदर कुल 71,484 पेंशनधारक
जिले में फिलहाल 71,484 लोग जिला समाज कल्याण विभाग की मार्फत विभिन्न प्रकार की पेंशन ले रहे हैं। इनमें 45,445 लोग वृद्धावस्था पेंशन, 3,992 दिव्यांगता पेंशन, 4,471 बच्चे निराश्रित पेंशन, 635 युवतियां सामाजिक सुरक्षा भत्ता पेंशन ले रही हैं। इनके अलावा स्कूल न जाने वाले 193 दिव्यांग बच्चे और एक व्यक्ति बोना पेंशन का लाभ ले रहा है।


----------------------------
जिले में 16747 महिलाएं विधवा पेंशन ले रही हैं। वहीं, 19 पुरुषों की विधुर पेंशन शुरू हो चुकी हैं और उन्हें भी विधवा पेंशन की तरह 2750 रुपये प्रतिमाह लाभ मिल रहा है।
-ओमप्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed