फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   162 employees remain on strike, cleanliness not done in the city

Charkhi Dadri News: 162 कर्मचारी रहे हड़ताल पर, शहर में नहीं हुई सफाई

Thu, 14 Dec 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 14 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
162 employees remain on strike, cleanliness not done in the city
नगर परिषद कार्यालय में धरना देते सफाई कर्मचारी।
चरखी दादरी। शहर के सफाई कर्मचारी वीरवार को हड़ताल पर रहे। इसके चलते 500 से अधिक गलियों और सड़कों पर सफाई नहीं हो पाई। वहीं, झाडू न लगने से गलियों में कचरा पड़ा रहा। गलियों का कचरा डंपिंग प्वाइंट तक न पहुंचने के कारण एजेंसी के कर्मचारी सामान्य दिन जितना कचरा नहीं उठा पाए। अहम बात ये है कि शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, नगर परिषद में 205 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से करीब 162 कर्मचारी हड़ताल पर रहे जबकि 22 कर्मचारी छुट्टी पर रहे। 21 कर्मचारी ड्यूटी पर तो रहे लेकिन उन्होंने सफाई कार्य नहीं किया। इसके अलावा नगर परिषद की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए। इसके चलते ज्यादातर सेवाएं प्रभावित रहीं। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना देकर रोष जताया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी और कोई कर्मचारी शहर की किसी मुख्य सड़क या गली में झाडू नहीं लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- ये है शहर में सफाई की मौजूदा व्यवस्था
शहर में सफाई करवाने की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। नगर परिषद के कर्मचारी ही सड़कों पर झाडू लगाने के साथ गलियों का कचरा लाकर डंपिंग प्वाइंट्स पर डालते हैं। दूसरी ओर एजेंसी को डोर-टू-डोर और डंपिंग प्वाइंट्स से कचरा उठान की जिम्मेदारी दी हुई है। इस प्रकार से इस समय शहर में सफाई करवाई जा रही है।
- डंपिंग प्वाइंट्स पर कम पहुंचा कचरा, एजेंसी ने उठाया
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को शहर की सड़कों और गलियों में झाडू नहीं लगाई। इसके अलावा गलियों का कचरा भी डंपिंग प्वाइंट्स पर कम मात्रा में ही पहुंचा। हालांकि जो कचरा डंपिंग प्वाइंट पर पड़ा मिला उसे एजेंसी के कर्मचारियों ने उठा लिया। इसके अलावा डोर-टू-डोर कचरा का उठान करने के लिए भी गाड़ी पहुंची।
- शहर में इन जगहों पर लगे हैं कचरे के ढेर
रोहतक रोड, पुराना डाकघर, रोहतक रोड, महेंद्रगढ़ चुंगी, पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ, लोहारू रोड पर एमसी कॉलोनी के समीप, चंपापुरी, रोहतक फाटक के पास, ढाणी फाटक आदि क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगे रहे। इसके अलावा गलियों में भी गंदगी फैली रही।


कर्मचारियों की ये हैं प्रमुख मांगें
- कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
- कौशल रोजगार निगम भंग किया जाए।
- पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।
- मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक्सग्रेसिया का लाभ देने समेत अन्य कई मांगें
लोग बोले : वैकल्पिक व्यवस्था होती तो नहीं झेलनी पड़ती परेशानी
वार्ड-एक निवासी हरि सिंह, मीना, राजेंद्र और दलीप समेत वार्ड-17 निवासी प्रताप, रोहन, पुनीत व कौशल्या ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद अधिकारियों ने गलियों व सड़कों पर झाडू लगवाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। सफाई न होने से वीरवार को आमजन को दिक्कतें झेलनी पड़ी।

सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से वीरवार को सड़कों व गलियों में झाडू नहीं लग पाई। डोर-टू-डोर और डंपिंग प्वाइंट्स से एजेंसी ने कचरे का उठान किया है। लोगों से अपील है कि कचरे को खुले में न फेंके। ऑटो टीपर में ही घरों का कचरा डाले।

-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद


विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वीरवार को हड़ताल सफल रही और शुक्रवार को भी नगर परिषद के कर्मचारी शहर में सफाई नहीं करेंगे। अगर सरकार ने अब भी मांगें नहीं मानी तो 19 व 20 को फिर से हड़ताल करेंगे।
-सूरज कुमार, प्रधान, सफाई कर्मचारी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed