फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   16 dengue victims found in the district, the number of patients reached 210

जिले में मिले 16 डेंगू पीड़ित, 210 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
16 dengue victims found in the district, the number of patients reached 210
चरखी दादरी। जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिले रहे हैं। रविवार को एक ही दिन में 16 लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब जिले में मरीजों का आंकड़ा 210 पहुंच गया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार डेंगू के मामला सामने आना चिंता का विषय है। फिलहाल जिले में करीब 66 डेंगू के मरीज उपचाराधीन हैं और इसकी पुष्टि डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है। उन्होंने बताया कि जिले में 12 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। वहीं, पिछले पांच दिनों में 63 नए केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

डेंगू नोडल अधिकारी ने बताया कि रविवार को 16 और लोगों के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि विभाग की ओर से सैंपलिंग लगातार जारी है और विभाग की टीमें एंटी लारवा एक्टिविटी लगातार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक डेंगू जांच के लिए 568 सैंपल लिए जा चुके हैं, जबकि पिछले साल 31 अक्तूबर तक 190 सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि पिछले साल 31 अक्तूबर तक 96 लोग डेंगू संक्रमित मिले थे जबकि पिछले साल कुल 369 सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed