फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   16 councilors rallied against unattended sewer, drinking water and sanitation system, will open front after 15 days

बेपटरी सीवर, पेयजल और सफाई व्यवस्था के खिलाफ 16 पार्षद लामबंद, सुधार नहीं हुआ तो 12 जुलाई से खोलेंगे मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
16 councilors rallied against unattended sewer, drinking water and sanitation system, will open front after 15 days
रोहतक रोड पर डीसी आवास के समीप भरा दूषित पानी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नवनिर्वाचित 16 पार्षद बेपटरी सीवर, पेयजल और सफाई व्यवस्था को लेकर लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को इन पार्षदों ने रेस्ट हाउस में पहले बैठक और फिर प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने प्रशासन को 15 दिन में समस्याओं का समाधान कराने की दो टूक चेतावनी दी है। पार्षदों का कहना है कि अगर 12 जुलाई तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

शहर की जनता सीवर और पेयजल समस्याओं के अलावा अनियमित सफाई व्यवस्था का दंश भी झेल रही है। नगर परिषद की गत कार्यकारिणी भंग होने के बाद से ये जनसमस्याएं और बढ़ी हुई हैं। नई कार्यकारिणी के लिए मतदान 19 जून को हुआ था जबकि परिणाम 22 जून को आया था। इसमें 21 पार्षद शहरी सरकार का हिस्सा बने थे। नई कार्यकारिणी से शहरवासियों को काफी उम्मीदें हैं। इन उम्मीदों को जहन में रखते हुए मंगलवार को 16 पार्षद रेस्ट हाउस पहुंचे। इन पार्षदों ने पहले बैठक में अपने-अपने वार्डों के हालात रखे और फिर प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में इन पार्षदों ने कहा कि अगर प्रशासन ने पंद्रह दिन में इन तीनों समस्याओं का समाधान नहीं करवाया तो फिर वो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। धरना तब तक जारी रहेगा जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा। इससे कम उन्हें कोई आश्वासन मंजूर नहीं होगा। पार्षदों ने कहा कि धरनास्थल पर केवल वो नहीं बैठेंगे, बल्कि अपने-अपने वार्ड के लोगों भी लेकर आएंगे। पार्षदों का कहना है कि रामनगर जलघर से जुड़े 10 वार्डों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है जबकि इन वार्डों में सीवर व्यवस्था भी ठप है। पार्षदों का कहना है कि जून माह की शुरुआत से ही वार्डों से कचरे का नियमित उठान नहीं हो रहा और गंदगी सड़कों व गलियों में फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- समस्याओं के खिलाफ इन पार्षदों ने खोला मोर्चा
सीवर, पेयजल व सफाई संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर जिन 16 पार्षदों ने मोर्चा खोला है, उनमें वार्ड-1 से जयसिंह, 2 से मुनेश देवी, 3 से बबीता, 4 से संदीप फौगाट, 5 से विरेंद्र, 7 से सुमन गोयल, 8 से नवीन, 10 से मनोज वर्मा, 11 से विनोद वाल्मीकि, 12 से कौशल्या देवी, 13 से कुलदीप, 16 से राकेश देवी, 18 से अन्नू, 19 से अजय सांगवान, 20 से रचना देवी और वार्ड-21 से मंजू शामिल है।
- इन वार्डों में एक सप्ताह से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति
पार्षदों ने बताया कि रामनगर जलघर से शहर के दस वार्ड जुड़े हैं। इनमें वार्ड 4, 10, 11, 12, 13, 15, 16, 17 व 19 शामिल हैं। इन वार्डों के लोग अपने स्तर पर पानी का प्रबंध करने को विवश हैं। कोई दूर-दराज क्षेत्रों में लगे हैंडपंप से पानी लाने को विवश है तो कोई 450 रुपये में पानी का टैंकर खरीदकर काम चला रहा है।

- शपथग्रहण समारोह से पहले पार्षदों ने ली एक और शपथ
नवनिर्वाचित 21 पार्षदों ने फिलहाल पद और गोपनीयता की शपथ नहीं ली है, लेकिन उससे पहले उन्होंने जनसमस्याओं का समाधान करवाने की मंगलवार को शपथ ले ली। पार्षदों के तेवर तलख नजर आए। वहीं, नप सूत्रों के अनुसार तीन या चार जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।

रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में अपने सामूहिक फैसले की जानकारी देते नवनिर्वाचित पार्षद।

रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में अपने सामूहिक फैसले की जानकारी देते नवनिर्वाचित पार्षद।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed