{"_id":"66a051f8fb67bb3e29089e76","slug":"1550-complaints-were-received-1160-have-been-resolved-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120876-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में प्रशासन के समक्ष आईं 1,550 शिकायतें, 1,160 का हो चुका समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में प्रशासन के समक्ष आईं 1,550 शिकायतें, 1,160 का हो चुका समाधान
Wed, 24 Jul 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित शिविर में फरियादी की समस्याएं सुनतीं उपायुक्त मनदीप कौर और एसपी पूजा वशिष
चरखी दादरी। जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार को भी लघु सचिवालय में शिविर लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के प्रति आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। शिविर के जरिये प्रशासन के पास 1,550 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से 1,160 समस्याओं का समाधान हो चुका है। जिले में समस्या के समाधान की दर करीब 75 प्रतिशत है।
सुनवाई के दौरान उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी कारण लोगों में इसके प्रति विश्वास बढ़ा है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नागरिक रोज शिकायतें लेकर समाधान शिविर में पहुंच रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन के विभागों ने समाधान शिविर की शिकायतों का तेजी से समाधान किया है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को शिविर की शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारी अधिकतर समस्याओं का समाधान शिविर में ही कर देते हैं। जिनका मौके पर समाधान संभव नहीं होता उन्हें निर्धारित अवधि में सुलझा रहे हैं।
सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू कर आमजन को दिया जाए लाभ : उपायुक्त
चरखी दादरी। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के साथ हुई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त मनदीप कौर ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले और बिना देरी के जनसमस्याओं का समाधान राहत दिलाई जाए। सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जाए जिससे नागरिकों को सुविधा मिले। मुख्य सचिव ने जिले में हैप्पी कार्ड वितरण और समाधान शिविर की शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। बेहतरीन कार्य करने पर उन्हाेंने जिला प्रशासन की सराहना की।