फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   150 potholes in a 1-km stretch of the Ravaldhi-Bhiwani Link Road; the journey is becoming life-threatening

Charkhi Dadri News: रावलधी-भिवानी लिंक रोड पर 1 किमी में 150 गड्ढे, सफर बन रहा है जानलेवा

Wed, 08 Jul 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
150 potholes in a 1-km stretch of the Ravaldhi-Bhiwani Link Road; the journey is becoming life-threatening
जर्जर सड़क से गुजरते हुए भारी वाहनों की कतार।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से बनाए गए रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। रावलधी चौक से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क पर 150 से अधिक बड़े और गहरे गड्ढे बन चुके हैं जिससे यह मार्ग वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बनता जा रहा है।
विज्ञापन

रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। जिसके चलते सड़क की हालात जर्जर हो गई है। सड़क के बीच हर कदम पर गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों का यहां से गुजरना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

मानसून की हालिया बारिश ने इस सड़क की बची-खुची कसर भी पूरी कर दी है। सड़क पर बने इन गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है जिससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। पानी जमा होने से सड़क और गड्ढे एक समान दिखाई देते हैं जिस कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जलभराव के कारण स्थिति और भी भयावह हो गई है जिससे पैदल चलने वालों का निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक बोले-समाधान करवाए प्रशासन : सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक राजेंद्र सिंह, गौरव कुमार, राजेश कुमार, बलजीत रावलधी, संजय कुमार आदि ने बताया कि सड़क की हालात दयनीय बनी हुई है।

अब यहां से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। वहीं प्रशासन को यहां से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर भी लगाम कसने की बात कही है। लोगों का आरोप है कि भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क का जो हाल है उसे देखते हुए तुरंत प्रभाव से मरम्मत की जानी चाहिए लेकिन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed