{"_id":"6079e06a8ebc3e8cbc56166c","slug":"15-people-including-five-women-were-found-infected-one-recovered-charkhidadri-news-rtk604788090","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महिलाओं समेत 15 लोग संक्रमित मिले, एक स्वस्थ हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महिलाओं समेत 15 लोग संक्रमित मिले, एक स्वस्थ हुआ
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देते हुए।
- फोटो : CharkhiDadri
पिछले तीन दिनों के मुकाबले शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के केस में कमी आई है। शुक्रवार को पांच महिलाओं समेत 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले के अगर तीन दिन की बात करें तो 101 संक्रमित मिले हैं। नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1748 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक संक्रमित को डिस्चार्ज भी किया है और इसकी पुष्टि सीएमओ सुदर्शन पंवार ने की है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में एमसी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 17 वासी 23 साल का युवक और 50 वर्षीय व्यक्ति, मेजबान चौक निवासी 40 साल की महिला, डोहका मौजी निवासी 24 साल की युवती, कलानी निवासी 23 वर्षीय युवती, कलियाणा निवासी 15 वर्षीय किशोर, चंपापुरी निवासी 28 वर्षीय युवती, वार्ड 13 निवासी 24 साल का युवक, घिकाड़ा रोड निवासी 30 वर्षीय युवती और 35 वर्षीय व्यक्ति, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक, बधवाना निवासी 51 साल का व्यक्ति, कबीर नगर निवासी 28 साल का युवक और घिकाड़ा रोड निवासी 21 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ ने बताया कि 16 अप्रैल तक जिले से कोरोना जांच के लिए 149321 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1748 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 145963 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल 1610 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को जिले से कोरोना जांच के लिए 653 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
36 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
जिले में इस समय 9576 लोग होम क्वारंटीन हैं, जबकि 3774 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। इस समय 36 संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन हैं, जबकि 156 होम आइसोलेट हैं।
वर्जन
शुक्रवार को जिले में 15 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है। जिला येलो जोन में आ गया है और लोगों से अपील है कि लापरवाही बरतने से बाज आएं और अपनी, परिवार की और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखें।
- सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी