{"_id":"6a889cd74bc6d4eb450604b4","slug":"145-vehicles-checked-during-inter-state-checkpoint-inspections-47-challaned-three-vehicles-impounded-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159314-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इंटर स्टेट नाका चेकिंग में 145 वाहन जांचे, 47 के चालान, तीन गाड़ियां इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इंटर स्टेट नाका चेकिंग में 145 वाहन जांचे, 47 के चालान, तीन गाड़ियां इंपाउंड
Sat, 22 Aug 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर दादरी पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर विशेष नाका चेकिंग अभियान चलाया। एसपी लोगेश कुमार के मार्गदर्शन में 20 अगस्त की रात इमलोटा नाके पर पुलिस टीम ने रातभर वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान 145 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहन के चालान किए और तीन वाहनों को इंपाउंड किया गया।
डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में थाना सदर प्रभारी निरीक्षक सतबीर सिंह सहित 24 पुलिस कर्मचारियों की टीम तैनात रही। पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय सीमा से जिले में प्रवेश करने वाले और बाहर जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की। संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही चालकों व अन्य सवारियों के पहचान पत्रों और वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई।
पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य अंतरराज्यीय सीमा के रास्ते होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी रोकना था। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जिले की सीमाओं व प्रमुख मार्गों पर आगे भी विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।