फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   13 percent vacant in nodal iti

Charkhi Dadri News: नोडल आईटीआई के 20 में से 16 ट्रेड फुल, चार में 13 प्रतिशत सीटें खाली

Mon, 02 Sep 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 02 Sep 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
13 percent vacant in nodal iti
पेज चार की लीड:
विज्ञापन

31 अगस्त के रात 12 बजे तक चले दाखिले, दो दिन में संस्थान के दो ट्रेड और भरे
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शनिवार रात बंद हो गई। इसमें गांव रावलधी स्थित जिला नोडल आईटीआई की 87 प्रतिशत सीटें फुल हुई हैं। 13 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं। संस्थान की दाखिला प्रतिशतता सबसे अधिक रही है।
संस्थान प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान में 20 ट्रेड हैं। इनमें 604 सीटें हैं। इनमें से संस्थान के 16 ट्रेडों में सीटें भर चुकी हैं। चार ट्रेड में दाखिले कम रहे। उन्हाेंने बताया कि कोपा की एससीवीटी व एनसीवीटी दोनों की 72 सीटें हैं। ये सभी भर चुकी हैं। इसी तरह इलेक्टि्रशियन, फीटर, टर्नर, वेल्डर में 40-40 सीटें हैं। सभी दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, प्लंबर की 48 और ड्राफ्टमैन सिविल, मैकेनिक डीजल, मोटर मैकेनिकल व्हीकल, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी, मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड, मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड, स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी आदि ट्रेडों में 24-24 सीटें हैं। ये सभी भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर ड्रेस मेकिंग, कारपेंटर, पेंटर सामान्य व स्टेनो हिंदी की सीटें खाली रही हैं। सबसे कम सीटें कारपेंटर में भर पाई हैं। इसमें 13 दाखिले हुए हैं। 35 सीटें खाली हैं। इसी तरह स्टेनो हिंदी की 24 में 12 सीटें भर पाई हैं। ड्रेस मेकिंग की दोनों ट्रेड की 40 में 12 सीटें भर पाईं जबकि 28 सीटें खाली हैं। वहीं, पेंटर की 20 में से 16 सीटों पर दाखिले हुए और चार सीटें खाली हैं।

इस तरह संस्थान की 604 में से 79 सीटें खाली हैं। उन्होंने कहा कि हर साल संस्थान की सीटें 90 फीसदी भर जाती हैं। इस बार सीटें खाली हैं। हस्तकला के ट्रेड में कोई युवा रुचि नहीं रखता जबकि अन्य तकनीकी ट्रेडों में सीटों से ज्यादा आवेदन आते हैं। प्रभारी श्रीनिवास ने दाखिला टीम को प्रतिशतता अच्छी रहने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि टीम में वर्ग अनुदेशक विकास, सुरेश, हरीश, जयवीर, बिजेंद्र, प्रदीप बामला, अजीत सिंह आदि को शामिल किया गया। सभी सदस्यों ने अवकाश के दिन भी संस्थान में आकर दाखिले किए।
फोटो - 12
राजकीय नोडल आईटीआई में दाखिला लेने पहुंचे युवा। संवाद
फोटो- 13
राजकीय नोडल आईटीआई, जहां हुए सबसे अधिक दाखिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed