फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12.65 crore pm kisan samman nidhi released

Charkhi Dadri News: 63,250 किसानों को 20वीं किस्त के रूप में मिले 12.65 करोड़

Sat, 02 Aug 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
12.65 crore pm kisan samman nidhi released
फोटो-14
विज्ञापन

चरखी दादरी कृषि विभाग कार्यालय भवन। संवाद
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसानों के खातों में डाली राशि, अब तक 20 किस्तों में जिले के किसानों को मिल चुकी 238 करोड़ से अधिक राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 63,250 किसानों को 20वीं किस्त के रूप में 12.65 करोड़ रुपये सम्मान राशि मिली है। वैसे जिले में करीब 68 हजार किसान खेती करते हैं, लेकिन, इनमें से योजना की शर्तें पूरी करने वाले किसानों के खाते में ही राशि डाली गई है। एक फरवरी 2019 से पहले जो किसान जमीन का मालिक है, उसे ही योजना के दायरे में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से हर छह माह में खाद-बीज आदि की खरीद के लिए रबी व खरीफ सीजन के समय यह राशि प्रदान करती है। पिछली 19वीं किस्त के तहत 59,434 किसानों को 12.95 करोड़ रुपये मिले थे, जिनमें 5335 ऐसे किसान थे, जिनकी पीछे की किस्त बकाया थी। चरखी दादरी जिले के लाभार्थी किसानों को 20वीं किस्त तक कुल 238 करोड़ से अधिक रुपये दिए जा चुके हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, मौजूदा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल से इस योजना की शुरुआत कर रखी है। दादरी जिले में 63,250 किसानों को सम्मान भत्ता मिल रहा है। फरवरी 2019 में केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई थी। उस समय केवल पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को ही इस योजना में शामिल किया गया था। तत्पश्चात उन किसानों को भी इस योजना के दायरे में शामिल कर लिया गया था, जो पांच एकड़ से ज्यादा कृषि योग्य जमीन के मालिक हैं।
- इन किसानों को नहीं मिलता योजना का लाभ
इस योजना का फायदा उन किसानों को नहीं मिलता है जो किसी सरकारी विभाग से पेंशन या सरकारी नौकरी के रूप में 10 हजार रुपये प्रतिमाह ले रहा है और जो आयकरदाता है। एक ही परिवार से दंपती किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
- सरकार ने जमीन का कराया है सत्यापन
सरकार ने इस योजना का लाभ उठा रहे किसानों की जमीन का सत्यापन कर रखा है। ताकि, यह पता चल सके कि वास्तव में किसान कौन है। इससे किसान की आय का भी आकलन किया गया है। इस डाटा का फैमिली आईडी से भी मिलान किया गया ताकि आय का ब्योरा स्पष्ट हो सके। सरकार का मानना है कि बहुत से किसान खुद काश्त नहीं करते। इन किसानों ने दूसरों को काश्त पर खेती करने के लिए जमीन दे रखी है। इसमें खुद काश्तकार व काश्तकार दो श्रेणी शामिल हैं। सरकार मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर भी रबी व खरीफ फसलों का पंजीकरण करवाती है। - 4,000 के सूची से काटे गए थे नाम
पीएम सम्मान निधि योजना में करीब चार हजार किसान ऐसे मिले थे, जिनमें पति व पत्नी दोनों सम्मान राशि ले रहे थे। इनके नाम सूची से काटे जा चुके हैं। आयकरदाता व सरकारी पेंशन व वेतन लेने वाले किसानों के नाम भी इस सूची से काटे जा चुके हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए केवाईसी जरूरी है।



वर्सन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 63 हजार 250 किसानों को 20वीं किस्त के रूप में 12 करोड़, 65 लाख सम्मान राशि मिली है। सरकार खाद एवं बीज खरीदने के लिए यह राशि प्रदान करती है। सरकार समय-समय पर किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रही ह्रै।
-मुनीश शर्मा, डीसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed