फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1167 people vaccinated, four people infected

1167 लोगों को लगाई वैक्सीन, चार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले

Sat, 03 Apr 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
1167 people vaccinated, four people infected
कोरोना के केस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को चार नए मामले सामने आए हैं। दूसरे ओर स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन का मेगा सेशन शुक्रवार को भी जारी रखा और 1167 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। शुक्रवार को दोनों वैक्सीन (कोविशील्ड और को-वैक्सीन) की डोज लोगों को दी गई। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने कुछ केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया और स्टाफ को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिछले तीन दिनों के मुकाबले कम वैक्सीनेशन हुआ। मंगलवार, बुधवार और वीरवार को जिले में 11320 लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि शुक्रवार को 1167 लोगों को वैक्सीन दी गई। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को दस स्वास्थ्य केंद्रों पर 11 सेशन लगाए गए। दादरी सिविल अस्पताल में दो जबकि बाकी नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक सेशन लगाया गया। इन केंद्रों पर 150 से अधिक का स्टाफ वैक्सीनेशन कार्य के लिए तैनात किया गया। बाढड़ा में 136, छपार में 19, हड़ौदी में 6, कादमा में 97, मानकावास में 30, संतोकपुरा में 92 और सिविल अस्पताल में 263 लोगों को कोविशील्ड की डोज दी गई। वहीं, अचीना में 40, गोपी में 201, माई कलां में 36 और दादरी सिविल अस्पताल में 80 लोगों को को-वैक्सीन की शुक्रवार को डोज दी गई।
विज्ञापन

जिले में अब 23 केस सक्रिय
शुक्रवार को जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1558 हो गई है। इनमें से 23 केस फिलहाल सक्रिय हैं। शुक्रवार को शहर की एमसी कॉलोनी निवासी 21 साल का युवक, मकड़ाना निवासी 26 साल की युवती, सांकरोड निवासी 35 साल का व्यक्ति और घसौला निवासी 21 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविशील्ड की 804 डोज तो कोवैक्सीन की 357 डोज लगाई
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को करीब 11 सेशन लगाकर टीकाकरण किया। इस दौरान 8 केंद्रो पर 804 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। वहीं, चार सेशन में पहुंचे 357 लोगों को कोवैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार अब शनिवार व रविवार को भी कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे।
वर्जन::
दोबारा से कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को और सतर्क होने की जरूरत है। शुक्रवार को 11 सेशन लगाकर हमने 1167 लोगों को वैक्सीन लगाई है।
आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed