फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   104 polling booths are critical, additional arrangements will be made for security

Charkhi Dadri News: 104 मतदान बूथ क्रिटिकल, सुरक्षा के रहेंगे अतिरिक्त प्रबंध

Thu, 19 Sep 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
104 polling booths are critical, additional arrangements will be made for security
चरखी दादरी। प्रदेश में पांच अक्तूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिले के 281 स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 37 स्थानों पर बनाए गए 104 मतदान बूथों को जिला प्रशासन ने क्रिटिकल घोषित किया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि दादरी व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 52-52 मतदान केंद्र क्रिटिकल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाढड़ा में 20 और दादरी विधानसभा क्षेत्र में 17 स्थान पर बने मतदान केंद्र क्रिटिकल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 484 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जोकि 281 स्थानों पर हैं। दादरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 245 मतदान केंद्र हैं जोकि 135 स्थानों पर स्थित हैं। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 146 स्थानों पर कुल 239 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दादरी विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर पांच मतदान केंद्र, 7 स्थानों पर चार-चार मतदान केंद्र, 21 स्थानों पर तीन-तीन मतदान केंद्र, 43 स्थानों पर दो-दो मतदान केंद्र और 63 स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर पांच मतदान केंद्र, पांच स्थानों पर चार-चार मतदान केंद्र, 13 स्थानों पर तीन-तीन मतदान केंद्र, 48 स्थानों पर दो-दो मतदान केंद्र और 79 स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र है।


जानिये... बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में कौन-से बूथ हैं क्रिटिकल
बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो खेड़ी बत्तर गांव के मतदान केंद्र 26 व 28, खेड़ी बूरा गांव के 29, 30 व 32, मंदौली गांव के 37 व 38, घसौला गांव के 39 व 41, ढाणी फौगाट गांव के 45, 47 व 48 नंबर क्रिटिकल हैं। वहीं बलकरा गांव के 52 व 53, मंदौला गांव के 55, 56 व 57, झोझूकलां गांव के 59, 60, 61, 62 व 63, पिचौपा खुर्द गांव के 76, 77 व 78, बाढड़ा के 109, 111 व 113, जेवली गांव के 114 व 115 भी क्रिटिकल बूथ हैं। बलाली गांव के 128 व 129, डाढी बाना गांव के 131 व 132, मौड़ी गांव के 136, 137 व 138, मकडाना गांव के 146, 147 व 148, रूदडौल गांव के 165 व 166, चांदवास गांव के 172 व 173, भांडवा गांव के 176, 177 व 178, कादमा गांव के 197, 199, 200 व 201 और चिड़िया गांव के 215, 216 व 219 नंबर क्रिटिकल हैं।




दादरी विधानसभा क्षेत्र के ये बूथ हैं क्रिटिकल श्रेणी में
दादरी विधानसभा क्षेत्र में बौंदकलां गांव के 11 से 14, सांजरवास गांव के 28 से 32, सांवड़ के 41 व 42, रानीला गांव के 46, 47, 49 व 50, फतेहगढ़ गांव के 82 व 83, झिंझर गांव के 92 से 94 व 96, अचीना गांव के 103 से 105, 114, रावलधी गांव के 116 से 118, चरखी गांव के 157 से 159, दादरी शहर के 178, 181, 199 से 205, समसपुर गांव के 213 से 215 व 217, लोहरवाड़ा गांव के 218 से 220 और इमलोटा गांव के 227 व 229 नंबर मतदान केंद्रों को क्रिटिकल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed