फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1,033 students appeared for Super-100 first phase exam

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी जिले में 1,033 विद्यार्थियों ने दी सुपर-100 पहले चरण की परीक्षा

Wed, 07 Feb 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
1,033 students appeared for Super-100 first phase exam
चरखी दादरी शहर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करतीं डीईओ कृष्णा फौगाट। 
चरखी दादरी। जिले के पांच केंद्रों पर मंगलवार को सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा आयोजित की गई। 1,033 ने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और उपस्थित दर 79.82 प्रतिशत रही। परीक्षा के लिए 1,294 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। दो घंटे की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा हुई। इसके लिए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, बाढड़ा, बौंदकलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोझूकलां और कादमा में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने परीक्षा के दौरान केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

वीनू ने बताया कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा सुबह 10:30 बजे तक सीटिंग प्लान अनुसार परीक्षा केंद्रों के कमरों में बैठाए गए। शहर के मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्र में 50, बाढड़ा में 48, बौंदकलां में 63, झोझूकलां में 28 और कादमा परीक्षा केंद्र में 72 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सभी बीईओ ने संभाली कमान

पांचों केंद्रों पर आयोजित परीक्षा की कमान खंड शिक्षा अधिकारियों ने संभाली। इसके लिए डीईओ कृष्णा फौगाट ने पहले ही सभी बीईओ की ड्यूटी लगा दी थी। उनके निर्देशानुसार सभी बीईओ ने अपने ब्लॉक के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में जिला विज्ञान विशेषज्ञ और विद्यालय प्रमुखों का सहयोग रहा।
- 200 अंक की हुई परीक्षा

वीनू शर्मा ने बताया कि सुपर-100 प्रवेश परीक्षा में छठी से दसवीं के गणित के प्रश्न शामिल किए गए। परीक्षा 200 अंक की रही जिसमें 50 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का रहा और हर गलत उत्तर पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया।


किस परीक्षा केंद्र पर क्या रही परीक्षार्थियों की स्थिति
परीक्षा केंद्र का नाम- परीक्षार्थियों की संख्या- उपस्थिति
दादरी राजकीय स्कूल- 231-181
बाढड़ा राजकीय स्कूल- 238-190
बौंदकलां राजकीय स्कूल- 389-326
झोझूकलां राजकीय स्कूल- 231-203
कादमा राजकीय स्कूल-205-133



परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 1,294 में से 1,033 विद्यार्थियों ने सुपर-100 पहले चरण की परीक्षा दी। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। - कृष्णा फौगाट, डीईओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed