फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   10 thousand travellers bothered

Charkhi Dadri News: 8,000 अभ्यर्थियों को पहुंचाया परीक्षा केंद्रों तक, 10 हजार यात्रियों ने झेली परेशानी

Mon, 28 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
10 thousand travellers bothered
दादरी अनाज मंडी से महेंद्रगढ़ परीक्षा केंद्र के लिए जाने वाले परीक्षार्थी बसों में बैठे हुए। सं
फोटो: 24
विज्ञापन

दादरी अनाज मंडी से महेंद्रगढ़ परीक्षा केंद्र के लिए जाने वाले परीक्षार्थी बसों में बैठे हुए। संवाद
फोटो 25
दादरी बस स्टैंड के बूथों पर बस लगने का इंतजार करते यात्री। संवाद
- सीईटी परीक्षार्थियों के लिए परिवहन विभाग ने की बेहतर व्यवस्था, लंबे व लोकल रूटों पर यात्रियों को खली बसों की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सीईटी परीक्षार्थियों को दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से 197 बसें रवाना की गईं। इनमें 40 रोडवेज बसें भी शामिल रहीं। रविवार को करीब 8,000 परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाया गया जबकि लंबे व लोकल रूटों पर बसों की कमी से करीब 10 हजार यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
दादरी जिले के सीईटी परीक्षार्थियों के केंद्र महेंद्रगढ़ और नारनौल में बनाए गए। दो पालियों में आयोजित होनी वाली परीक्षा के लिए परिवहन विभाग की ओर से स्कूली व रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, विभाग ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दादरी अनाज मंडी, बाढड़ा अनाज मंडी, बौंदकलां गोगा मंदिर के पास, कादमा और झोझूकलां बस स्टैंड से बसों का रविवार सुबह संचालन किया। ताकि, परीक्षार्थियों को होनी वाली परेशानी से बचाया जा सके।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार ही बसों का संचालन किया। रविवार को आयोजित परीक्षा के लिए परिवहन विभाग ने विभिन्न केंद्रों से 49 रोडवेज और 148 स्कूली व निजी बसों को रवाना किया। इनमें करीब आठ हजार परीक्षार्थियों ने निशुल्क यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जानिये...कहां से रवाना हुईं कितनी बसें
केंद्र का नाम रोडवेज संख्या स्कूली बस संख्या
दादरी 28 48
बाढड़ा 09 19
बौंदकलां 00 28

कादमा 00 09
झोझूकलां 04 14

स्टल सेवा 08 30
- यात्री बोले- बूथों पर बैठकर करना पड़ा इंतजार

यात्री दिनेश, कविता, मनोज, संदीप, मीना, सावित्री और रविंद्र ने बताया कि अभ्यर्थियों को परिवहन सेवा उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है। वहीं, विभाग को यात्रियों की परेशानियों की तरफ ध्यान देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। बसों की कमी से उन्हें बूथों पर बैठकर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

वर्सन:
हमने परीक्षार्थियों की सुविधा के अनुसार पांच स्टैंड बनाए। वहां के परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार ही बसों का संचालन किया गया। किसी भी परीक्षार्थी को परिवहन सुविधा संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी गई। सोमवार से सभी रूटों पर बस सेवा सुचारु हो जाएगी।-
नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed