{"_id":"5f3ad3bf8ebc3e3ca82e9d6e","slug":"10-phc-building-renovation-will-1-10-corod-cost-charkhidadri-news-rtk569183138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस पीएचसी भवनों के जीर्णोद्घार पर खर्च होंगे 1.10 करोड़, हेल्थ वेलनेस सेंटर में अपग्रेड करेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस पीएचसी भवनों के जीर्णोद्घार पर खर्च होंगे 1.10 करोड़, हेल्थ वेलनेस सेंटर में अपग्रेड करेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
गांव कादमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले के 10 पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) भवनों की दशा सुधारने की कवायद अब धरातल पर शुरू होने वाली है। जिले के 12 पीएचसी को हेल्थ वेलनेस सेंटर में अपग्रेड किया जाना है, जिसके तहत भवनों का जीर्णोद्घार करवाया जा रहा है। विभाग का दावा है कि अक्तूबर के अंत तक सभी पीएचसी हेल्थ वेलनेस सेंटर में अपग्रेड हो जाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होने से ग्रामीण क्षेत्रों के करीब साढ़े तीन लाख की आबादी को फायदा होगा। पीएचसी को पहले 31 मार्च तक अपग्रेड कराने की योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते काम बाधित हो गया। कुछ दिन पहले ही सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को एक करोड़ दस लाख रुपये का बजट दिया है, जो पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दिया गया है।
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में विस्तार की सख्त जरूरत है। दिसंबर में सरकार ने जिले के सभी 12 पीएचसी को हेल्थ वेलनेस सेंटर में अपग्रेड करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे। तत्कालीन सीएमओ विरेंद्र यादव ने प्रपोजल तैयार कर हेड ऑफिस भेजा था और फरवरी में इसके मंजूरी मिलनी थी। मार्च के मध्य तक बजट जारी होना था, लेकिन कोरोना काल के चलते बजट चार माह देरी से जारी हो पाया। अब स्वास्थ्य विभाग ने यह बजट पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दिया है।
एक करोड़ दस लाख का बजट मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने दस भवनों की मरम्मत के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। सितंबर के पहले सप्ताह में टेंडर अलॉटमेंट के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इस बजट से पीएचसी के भवनों की मरम्मत के साथ हेल्थ वेलनेस सेंटर की जरूरतों के अनुरूप कार्य किया जाना है। एक पीएचसी से 10 से 15 गांव जुड़े हैं और अगर आबादी की बात करें तो 25 से 30 हजार ग्रामीणों को एक पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। जिले में तीन सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) भी हैं और वहां भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की दरकार है।
विज्ञापन
इमलोटा और सांवड़ में बने हैं नए भवन
जिले में 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से इमलोटा और सांवड़ में तो हाल ही में भवनों का निर्माण करवाया गया है। बाकी दस पीएचसी भवनों की मरम्मत की जानी है। एक भवन पर छह से दस लाख रुपये खर्च होने प्रस्तावित है। एक करोड़ दस लाख के एस्टिमेट पीडब्ल्यूडी ने तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को दिए थे।
हेल्थ वेलनेस सेंटर बनने के बाद सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
सभी पीएचसी को हेल्थ वेलनेस सेंटर में अपग्रेड किया जाना है। इसके बाद यहां 270 प्रकार की दवाओं का स्टॉक अनिवार्य तौर पर मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगा। इस समय अगर बात करें तो पीएचसी पर 150 से 200 प्रकार की दवाओं का स्टॉक ही उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग की योजना स्टाफ का दायरा बढ़ाने की भी है।
अभी डिलीवरी, गंभीर बीमारियों की जांच की नहीं है सुविधा
हेल्थ वेलनेस सेंटर में अपग्रेड होने के बाद पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी बढ़ेगा। इस समय सभी पीएचसी पर डिलीवरी की सुविधा तक नहीं है। जांच की सुविधा न होने से दुर्घटनाओं में घायल को सिविल अस्पताल या अन्य जिलों के अस्पतालों में पीएचसी से रेफर कर दिया जाता है। गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा भी पीएचसी पर नहीं है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ वेलनेस सेंटर में अपग्रेड किया जाना है। एक करोड़ दस लाख का बजट हमने बजट पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दिया है। आवश्यक संसाधनों की खरीद की डिमांड हेड ऑफिस भेज दी है। हेल्थ वेलनेस सेंटर में अपग्रेड होने के बाद पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा।
डॉ. मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी