फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   10 bridges will be built on Badhwana Distributory and Loharu Feeder.

Charkhi Dadri News: बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी और लोहारू फीडर पर बनेंगे 10 पुल

Sat, 29 Jun 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
10 bridges will be built on Badhwana Distributory and Loharu Feeder.
चरखी दादरी। सिंचाई विभाग जिले की दो मुख्य नहर बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी और लोहारू फीडर पर 10 पुलों का निर्माण करवाएगा। इससे करीब 30 गांवों के लोगों समेत राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सुगमता होगी। इस परियोजना पर करीब साढ़े 10 करोड़ खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में करीब 75 नहरें हैं। इनमें लोहारू केनाल, लोहारू फीडर, बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी, दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी, सतनाली फीडर, कितलाना डिस्ट्रीब्यूटरी सहित माइनर व सब माइनर शामिल हैं। नहरों पर पुलों का निर्माण बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न होने पाए। पुल अलग-अलग क्षेत्रों में सड़कों को भी जोड़ते हैं। ऐसे में सिंचाई विभाग जिले में 10 पुलों का निर्माण करवाने जा रहा है। विभाग सात पुल बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर बनवाएगा। इनके अलावा तीन पुल लोहारू फीडर पर बनाए जाएंगे। बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर गांव बिगोवा मार्ग, बास-मोरवाला, भागवी, ढाणी फौगाट में पुलों का निर्माण करवाया जाएगा। इसी प्रकार लोहारू फीडर पर गांव जयश्री सहित तीन पुल बनाए जाएंगे। बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर बनने वाले सात पुलों के निर्माण पर 5 करोड़ व लोहारू फीडर के तहत पुलों के निर्माण पर 5.30 करोड़ का बजट खर्च होगा। विभाग ने इस प्रस्ताव तैयार कर हेड ऑफिस भेज दिया है और जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



जिले में नहरों का जाल वर्ष 1975 से 1980 के बीच बिछाया गया था। विभाग की ओर से समय-समय पर इन पुलों की मरम्मत भी करवाई जाती है ताकि हादसों से बचाव किया जा सके। पुल का निर्माण करते समय उसके किनारों पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। अब अधिकतर पुल जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की दो मेन नहरों पर 10 पुलों का निर्माण करवाया जाएगा। इससे आम लोगों कोे आवागमन में सुगमता हो सकेगी। इस प्रोजेक्ट के निर्माण विभाग 10.30 करोड़ का बजट खर्च करेगा। इसका प्रपोजल तैयार कर हेड ऑफिस भेजा है। जल्द ही मंंजूरी मिलने की उम्मीद है। - हरवीर सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed