फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1 arrested in fraud

Charkhi Dadri News: धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी काबू

Thu, 07 Aug 2025 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
1 arrested in fraud
फोटो-= 38 पकड़ा गया आरोपी सीआईए के साथ। स्रोत : पुलिस विज्ञप्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने नौरंगाबास जाटान निवासी युवक व उसके साथियों की गाड़ियां किराये पर लेकर कहीं और बेच देने एवं किराये की राशि और गाड़ियां वापस न देने के मामले में एक आरोपी हरविंद्र को प्रोडक्शन वारंट पर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 28 जुलाई 2025 को मुद्दई सुनील कुमार निवासी नौरंगाबास जाटान ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आठ अप्रैल को उसके लड़के अरुण ने अपनी गाड़ियां स्कॉर्पियो रविंद्र निवासी चंडीगढ़ को प्रतिदिन 3500 रुपये के हिसाब से किराये पर दी थी। जब वह गाड़ियों के किराये के पैसे लेने चंडीगढ़ गया तो रविंद्र ने कहा कि गाड़ियां किसी अन्य को किराए पर दे रखी हैं।
विज्ञापन

जब अरुण ने रविंद्र से अपनी गाड़ियां वापस देने के लिए कहा तो रविंद्र ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रविंद्र व हरविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच के दौरान एक आरोपी हरविंद्र सिंह अमृतसर पंजाब में सेंट्रल जेल में बंद पाया गया। वीरवार को सीआईए स्टाफ ने आरोपी हरविंद्र उर्फ जेपी प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed