फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Youth should recognize Lord Parshuram hidden within them: Chief Minister

युवा अपने अंदर छुपे भगवान परशुराम को पहचानें : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
चंडीगढ़। युवा अपने अंदर छुपे हुए परशुराम की पहचान कर साहस, ज्ञान और सेवा के भाव को जागृत करें। भगवान परशुराम के दिखाएं मार्ग पर चलते हुए सरकार आगे बढ़ रही है। सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर जिला पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने ब्राह्मण हित में 31 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, राज्य सभा सदस्य रेखा शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व मंत्री विनोद शर्मा और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व सांसद जनरल डीपी वत्स, योगेश्वर दत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी के 25 करोड़ लोग हरियाणा के हित में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाला समाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य और कार्यक्रम के आयोजक कार्तिकेय शर्मा ने सीएम से प्रदेशभर में परशुराम ज्ञान गंगा केंद्र के तहत कोचिंग सेंटर खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी नॉन स्टॉप मुख्यमंत्री हैं। सीएम आवास के दरवाजे प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए दिन-रात खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ 2047 तक हरियाणा भी विकसित प्रदेश बनेगा।


पहलगाम हमले पर पीएम राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दिए
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार लोगों की स्मृति में प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान किया है। शर्मा ने कहा कि देश पर संकट के समय हर नागरिक को तन-मन-धन से योगदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed