फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   You will be able to get jobs in UAE, 100 trailer drivers will be recruited

Chandigarh-Haryana News: यूएई में नौकरी पा सकेंगे नाैकरी, 100 ट्रेलर ड्राइवर की होंगी भर्ती

विज्ञापन
- एचकेआरएन के जरिए 22 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के युवा अब यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में भी नाैकरी पा सकेंगे। यूएई में 100 पदों के लिए भर्ती होगी। युवा ट्रेलर ड्राइवर पदों के लिए जालंधर स्किल डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन पंजाब के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिए 22 अक्तूबर तक हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड(एचकेआरएनएल) के माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। नाैकरी मिलने की स्थिति में ट्रेलर ड्राइवर पदों के लिए दो वर्ष का संविदा का समय रहेगा। कम से कम एक वर्ष का ट्रेलर ड्राइविंग का अनुभव होना चाहिए। आवेदन के लिए 10वीं पास उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और अंग्रेजी लिखना व समझना भी आना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों की 24 से 40 वर्ष है वही आवेदन कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि शरीर पर कोई भी टैटू न हो। जो हेवी ड्राइविंग लाइसेंस बना हो, वह केवल एक वर्ष पहले का होना चाहिए। स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा और जो भी स्वास्थ्य परीक्षण के दाैरान खर्चा आएगा वह स्वयं अभ्यर्थियों को ही वहन करना होगा।


-----------

इजरायल के लिए नर्सिंग स्टाफ की भी आवश्यकता
काैशल रोजगार के माध्यम से डिस्टि्रक लेवल फर्स्ट एड इंस्ट्रक्टर के 48 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए 20 तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नाैकरी मिलने पर प्रतिमाह संबंधित अभ्यर्थियों को 17500 रुपये का वेतन मिलेगा। इसके अलावा इजरायल में होम बेस्ड केयरगिवर के 5000 पदों के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed