फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   World class international convention centre to be built in Gurugram

Chandigarh-Haryana News: गुरूग्राम में बनेगा विश्व स्तर का इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 78 फरीदाबाद में एचएसवीपी द्वारा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर फरवरी 2027 में पूरा हो जाएगा। गुरूग्राम में भी विश्व स्तर का इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। वहीं, स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने के लिए जांच की जाएगी। वहीं, प्रगति समीक्षा कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें राज्य में पूरे हुए प्रोजेक्ट एवं सामाजिक कार्यक्रमों की पूरी जानकारी जनता को उपलब्ध करवाई जाएगी। चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी बुधवार को प्रगति कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि ड्राॅप-आउट के कारणों की भी गहराई से जांच एवं मॉनिटरिंग की जाए। किसी प्रकार की लापरवाही और कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि पीएनडीटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि रेवाड़ी में बनने वाले एम्स में पावर सप्लाई और पेयजल सप्लाई क्रमश: सितंबर 2026 और मार्च 2027 में पूरा करवाया जाए।वहीं, पहले पाली में टयूबेल लगाकर अस्थाई पेयजल व्यवस्था भी अप्रैल 2026 में शुरू होगी। फरीदाबाद, पानीपत, यमुनानगर, कैथल, जीन्द, भिवानी, महेंद्रगढ़ के स्वास्थ्य संस्थानों में भी जल्द ही पेयजल व इन्फ्रास्ट्रक्चर काम पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरूग्राम की मेट्रो कनेक्टिविटी, सरायकाले खां से बावल रेपिट रेल प्रोजेक्ट का काम भी आगामी वर्ष में शुरू करने के निर्देश दिए। गुरूग्राम में वाटिका चैक सोहना रोड से क्लोवरलीफ एनएच 48 तक मास्टर ड्रेन का निर्माण का काम मई 2026 तक पूरा होगा। धनवापुर में 100 एमएलडी का सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए टेंडर भी लग चुका है।


सीएम ने कहा कि फरीदाबाद में बेहतर पेयजल सप्लाई के लिए 12 रेनीवेल टयूवेल लगाने का काम भी जून 2026 तक पूरे कर होंगे। नांगल चौधरी में दिल्ली, मुंबई, इंडस्ट्रीय कोरिडोर सबसे बड़ा लोजिस्टिक हब बनाया जा रहा है। वहीं, खेतड़ी नरेला, मेरठ भिवानी ट्रांसमिशन लाइन व अमृतसर कटरा एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा हो चुका है। दिल्ली कटरा एक्सप्रेस-वे का एक्सटेंशन युवीआर नरेला दिल्ली से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।



तीन जिलों में महिला हॉस्टल बनेंगे, पंचकूला में जल्द शुरू होगा -
पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी में भी कामकाजी महिला हॉस्टल बनाए जाएगें। पंचकूला के कामकाजी होस्टल का जल्द ही संचालन के निर्देश दिए। सेक्टर 78 फरीदाबाद व सेक्टर 9 गुरूग्राम में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए कामकाजी हॉस्टलों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed