फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Work will be done to make the bean-infested area bean-free: Rana, haryana news

सेमग्रस्त क्षेत्र को सेममुक्त करने के लिए होगा काम : राणा

विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्य के सेमग्रस्त क्षेत्र को सेममुक्त करने के लिए विभाग आपस में समन्वय स्थापित करेंगे। चरखी दादरी जिला में एक खास पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। कृषि एवं किसान कल्याण एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार ने बजट में वर्ष 2025-26 हेतु करीब एक लाख एकड़ लवणीय भूमि को दोबारा करने का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कृषि विभाग तथा मत्स्य विभाग मिलकर कार्य करें। राज्य में काफी भूमि सेमग्रस्त तथा लवणीय है जिसमें फसल पैदा नहीं होती है। कृषि मंत्री ने सेमग्रस्त भूमि में तालाब बनाकर झींगा मछली के पालन की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए। ट्यूबवेल से जमीन का लवणीय पानी निकलने पर जहां भूजल स्तर नीचे जाने से क्षेत्र सेममुक्त हो जाएगा। वहीं झींगा के पालन से किसानों को अच्छी खासी आमदनी भी होगी। कृषि मंत्री ने बरसात के मौसम को देखते हुए ड्रेन के माध्यम से पानी की निकासी करने के लिए आपदा एवं प्रबंधन विभाग और सिंचाई विभाग से आपस में तालमेल बनाने के निर्देश दिए। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए काम करने सुझाव दिया है। कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की और बजट घोषणा की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed