फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Winter session... There is no proposal for an elevated road in Hisar, a road overbridge will be constructed on the South Bypass.., Haryana News

Chandigarh-Haryana News: हिसार में नहीं एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव, दक्षिण बाईपास पर होगा रोड ओवरब्रिज का निर्माण

विज्ञापन
विधानसभा सत्र : निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने पूछे सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दाैरान राजनीति गर्माहट देखने को मिल रही है। सवालों की बाैछारों के बीच जवाब भी आंकड़ों के साथ आ रहे हैं। हिसार में लंबे समय से एलिवेटेड रोड के निर्माण का इंतजार कर रहे आमजन को मायूसी हाथ लगी है क्योंकि हिसार में ऊपरगामी (एलिवेटेड रोड) के निर्माण का प्रस्ताव नहीं है। दक्षिण बाईपास एलसी-96 पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं।

हिसार की निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से चार सवालों के जवाब मांगे हैं। सावित्री जिंदल ने पूछा कि हिसार बस अड्डे के मुख्य प्रवेश द्वार से बसों का आवागमन बंद होने से पिछले गेट यानी ऋषि नगर से बसों का आवागमन हो रहा है। रिहायशी क्षेत्र से बसों के आवागमन से आमजन को परेशानी हो रही है। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए क्या हिसार में एलीवेटेड रोड या रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण का कोई प्रस्ताव है। लोक निर्माण मंत्री जवाब देते हुए कहा कि जाम की समस्या से निपटने के लिए पिछले गेट से 50 प्रतिशत बसों का संचालन किया जा रहा है और आवासीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से संबंधित सूचना नहीं है। दक्षिणी बाईपास पर निर्मित होने वाले आरओबी के डिजाइन पैरामीटर्स में सुधार की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। इस योजना पर कार्य के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जमीन की व्यवस्था होनी है। इसलिए इस योजना को लेकर अभी निश्चित अवधि तय नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed