फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Winter session... There is a shortage of 5384 doctors and other staff in the state., Haryana News

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा विधानसभा सत्र...प्रदेश में 5384 चिकित्सकों व दूसरे कर्मचारियों की कमी

विज्ञापन
इनेलो विधायक अर्जुन चाैटाला ने पूछा सवाल, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दिया ब्योरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों में चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ की तैनाती का ब्योरा लिया गया। शीतकालीन सत्र में सवालों के जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा में कुल 21296 स्वीकृत पद हैं जिनमें से 15912 पर चिकित्सकों व दूसरे स्टाफ की तैनाती है जबकि कुल 5384 रिक्त पद हैं। रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चाैटाला ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से ब्योरा पूछा था। इनेलो विधायक ने स्वीकृत पदों जैसे डाॅक्टर, नर्स, फाॅर्मासिस्ट, पैरामेडिकल व अन्य स्टाफ की संख्या भी पूछी। जिलेवार और विभिन्न श्रेणीवार ब्योरा मांगा। रिक्त पदों को भरने का सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन है कि नहीं और यदि हां तो इसका ब्योरा भी पूछा। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए सरकार के माध्यम से कोई अंतरिम या वैकल्पिक व्यवस्था है कि नहीं इसकी भी जानकारी मांगी। स्वास्थ्य मंत्री जवाब देते हुए बताया सभी 22 जिलों में तैनात सिविल सर्जन, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन, फाॅर्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर, लैब तकनीशियन आदि के लिए स्वीकृत पद, भरे हुए और रिक्त पदों का ब्योरा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग के पास प्रस्ताव भेजे गए हैं और आगामी एक वर्ष के अंदर रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed