फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Winter session of haryana vidhan sabha will held on 13 18 and 18 november CM Saini visit Maharashtra today

हरियाणा: तीन दिन चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, नवनियुक्त विधायकों की होगी ट्रेनिंग, आज महाराष्ट्र जाएंगे CM

Mon, 11 Nov 2024 12:38 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 11 Nov 2024 12:38 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि 13, 14 और 18 नवंबर को विधानसभा सत्र होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से होगी।

विज्ञापन
Winter session of haryana vidhan sabha will held on 13 18 and 18 november CM Saini visit Maharashtra today
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : ANI

विस्तार

15वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 नवंबर से शुरू होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सत्र की जानकारी दी है। यह सत्र तीन दिन का होगा। तीन दिन चलने वाले इस सत्र के दौरान 13 व 14 नवंबर और को दो बैठकों के बाद तीसरी बैठक 18 नवंबर को होगी। दरअसल 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 16 व 17 को शनिवार-रविवार के कारण अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि 13, 14 और 18 नवंबर को विधानसभा सत्र होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से होगी। सत्र के दौरान कुछ बिल भी आएंगे। अगर आवश्यकता पड़ी तो सेशन को बढ़ाया भी जा सकता है। 
विज्ञापन

 

विपक्ष का नेता चुने जाने से सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि यह विपक्ष का मामला है कि वे किसे विपक्ष का नेता चुनते हैं। यह विपक्ष का इंटरनल मामला है कि वह किसे विपक्ष का नेता चुनेंगे। 

महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार
अपने महाराष्ट्र के दौरे को लेकर सीएम सैनी ने कहा कि वह आज ही महाराष्ट्र दौरे पर जा रहे हैं। क्योंकि वहां चुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार बनाएगी। लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा है, वे जानते हैं कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह करते हैं और उन्होंने ऐसा किया है।

नवनियुक्त विधायकों की होगी ट्रेनिंग
वहीं, विधानसभा की कार्यवाही से पहले नवनियुक्त विधायकों की ट्रेनिंग होगी। यह ट्रेनिंग सेशन मंगलवार को शाम 5 बजे होगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने इस संबंध में जानकारी दी है।


आज 16 विभागों के अधिकारियों की बैठक
13 नवंबर से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों और विभागों के प्रधान सचिवों की बैठक होगी। बैठक के संबंध में मुख्य सचिव की ओर से सभी एसीएस और पीएस को पत्र जारी किया गया है। गौर हो कि राज्यपाल शीतकालीन सत्र में हरियाणा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां बताएंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे। सत्र के अंदर सभी तथ्य और जानकारी अप टू डेट होने के साथ साथ दुरुस्त हों, इसलिए यह बैठक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed