{"_id":"68b584a6a94f7cb74c06b4df","slug":"warning-of-heavy-rains-haryana-government-directed-field-officers-to-remain-at-headquarters-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी, फील्ड अधिकारियों को मुख्यालय पर बने रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी, फील्ड अधिकारियों को मुख्यालय पर बने रहने के निर्देश
Mon, 01 Sep 2025 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 01 Sep 2025 05:04 PM IST
सार
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी मंडल आयुक्तों, रेंज आईजीपी, एडीजीपी, उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों व सब-डिवीजन मजिस्ट्रेट को लिखे एक पत्र में कहा है कि मुख्य सचिव या गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर पर स्वीकृति के बिना, किसी भी अधिकारी को अवकाश की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
हरियाणा में बरसात
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी के बीच सभी फील्ड अधिकारियों को मुख्यालय पर बने रहने और पांच सितम्बर तक कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी मंडल आयुक्तों, रेंज आईजीपी, एडीजीपी, उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों व सब-डिवीजन मजिस्ट्रेट को लिखे एक पत्र में कहा है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है और स्थानीय स्तर पर बाढ़ की आशंका भी जताई गई है। इसलिए इस अवधि में मुख्य सचिव या गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर पर स्वीकृति के बिना, किसी भी अधिकारी को अवकाश की अनुमति न दी जाए।