{"_id":"6a5634690a0c3432a508ae6b","slug":"verification-schedule-released-for-the-job-security-of-contractual-employees-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1070238-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: संविदा कर्मियों की सेवा सुरक्षा के लिए सत्यापन का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: संविदा कर्मियों की सेवा सुरक्षा के लिए सत्यापन का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
14 से 27 जुलाई तक होगा एचवीपीएनएल के पात्र कर्मियों के दस्तावेजों का सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने 1987 संविदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के लिए सत्यापन शेड्यूल जारी किया है। सभी डिवीजन के आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र कर्मचारियों की पूरी सेवा फाइल निर्धारित तिथि पर सत्यापन के लिए प्रस्तुत करें।
अवर सचिव एचवीपीएनएल पंचकूला की ओर से जारी आदेश के अनुसार रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद कर्मचारियों का विवरण वेब पोर्टल पर अपलोड कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तय शेड्यूल के अनुसार 14 जुलाई को मदनपुर और पंचकूला, 15 जुलाई को अंबाला व धूलकोट, 16-17 जुलाई को यमुनानगर, करनाल और कैथल, 20 जुलाई को कुरुक्षेत्र और रोहतक, 21 जुलाई को पानीपत, 22 जुलाई को हिसार, भिवानी, सिरसा और जींद, 23 जुलाई को गुरुग्राम, 24 जुलाई को रेवाड़ी और मानेसर तथा 27 जुलाई को फरीदाबाद और पलवल डिवीजनों के कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा।