{"_id":"68ae0295363cd3533b0bfdc7","slug":"uproar-over-ministers-different-answers-on-health-services-in-nuh-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-801137-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री के अलग-अलग जवाब पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री के अलग-अलग जवाब पर हंगामा
विज्ञापन
मामन खान ने कहा-टेबल किया गया और सदन में पढ़ा गया जवाब अलग-अलग
आरती राव बोलीं- मेरी चेयर पर आकर देख लें, सीएम ने उन्हें बैठाया
सीएम के हस्तक्षेप के बाद स्पीकर ने लिखित में मांगी आपत्ति
चंडीगढ़। विधानसभा में मंगलवार को नूंह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के बीच बहस हुई। इस मुद्दे पर सदन में हंगामा भी हुआ। इस मामले पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हस्तक्षेप कर मंत्री को बैठाया तो स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने विधायक मामन खान को विधानसभा में लिखित आपत्ति दर्ज करवाने के निर्देश दिए।
विधायक मामन खान ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार से नूंह जिले के स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा अन्य विषयों के बारे में जानकारी मांगी। विधायक ने सभी श्रेणियों के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सकों के बारे में भी जानकारी मांगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की तरफ से करीब 40 पन्नों का जवाब सदन में रखा गया।
मामन खान ने सदन में दावा किया कि जो उत्तर मंत्री की तरफ से पढ़ा जा रहा है और जो उत्तर टेबल किया जा रहा है, वह अलग है। विधायक ने कहा कि नूंह में अक्सर डॉग बाइट व स्नेक बाइट के मामले आते रहते हैं लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों में इनके इलाक की दवाइयां नहीं हैं। इस मुद्दे पर विधायक और मंत्री आपस में भिड़ गए। मंत्री ने विधायक से कहा कि वह उनकी चेयर पर आकर जवाब देख सकते हैं। इस पर कांग्रेस को आपत्ति हुई तो कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल में कांग्रेस विधायक बीबी बत्तरा प्वाइंट ऑफ ऑर्डर लेकर फिर से खड़े हो गए और मंत्री के जवाब पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सदन में एक सवाल के दो भिन्न जवाब दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जब बोलने के लिए उठीं तो मुख्यमंत्री ने उन्हें बैठा दिया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने अपनी रूलिंग देते हुए कहा कि विधायक को इस सवाल के जवाब पर अगर आपत्ति है तो वह लिखित में अपनी बात विधानसभा सचिवालय को भेजें। विधानसभा सचिवालय की तरफ से मंत्री से जवाब लेकर भेजा जाएगा।